Author: chhattisgarhrajya.in

ऑडिटोरियम, मुक्तिधाम और सड़कों के निर्माण से शहरी-ग्रामीण ढांचे को मिलेगी मजबूती रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुरनगर में पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 16…

Read More

हैदराबाद:पालतू जानवरों से प्यार की कई कहानियां आपने सुनी होगी. लेकिन एक हैरान करने खबर हैदराबाद से सामने आई है. हैदराबाद में पालतू बिल्ली की मौत से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी. यह घटना हैदराबाद के मीरपेट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी. मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की छात्रा हिमाबिंदु ने बिल्ली की मौत से परेशान होकर जान दे दी. बताया गया कि हिमाबिंदु बीते दो साल से बिल्ली को बड़े स्नेह से पाल रही थी. हाल ही में बिल्ली की मौत हो गई, जिससे वह गहरे सदमे में थी. बिल्ली की मौत से टूट चुकी…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा -वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायपुर- छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और सुव्यवस्थित विकास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अनियंत्रित विस्तार और अवैध प्लॉटिंग पर नियंत्रण स्थापित करते हुए योजनाबद्ध विकास को गति देना है। सदन में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नगर विकास योजनाएं तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की…

Read More

आवास और अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई गति रायपुर- राज्य में आवासीय और शहरी अधोसंरचना विकास को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अधिनियम, 1972 (संशोधन) विधेयक 2026 को विधानसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह संशोधन मंडल की भूमिका को विस्तार देते हुए उसे एक आधुनिक और बहुआयामी इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सदन में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का गठन मूलतः मध्यप्रदेश गृह निर्माण…

Read More

जशपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने धरती माता, सूर्य देव एवं साल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और समृद्ध फसल की कामना की। सरहुल की पारंपरिक रस्म के तहत पूजा कराने वाले बैगा द्वारा मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) फूल खोंचकर शुभ आशीष प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिलेवासियों को सरहुल उत्सव एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरहुल महोत्सव सदियों से प्रकृति, धरती और जीवन के संतुलन का प्रतीक…

Read More

रायपुर- युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ जनसंपर्क की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित लोकप्रिय पत्रिका ‘रोजगार और नियोजन’ का अवलोकन कर जानकारी ली। टीम को साप्ताहिक पत्रिकारोजगार और नियोजन पत्रिका के संबंध में सहायक संपादक श्रीमती गीतांजली नेताम ने रोजगार और नियोजन पत्रिकाकी पाठ्य सामग्री, स्वरूप और युवाओं के लिए उपयोगी जानकारी दी। झारखंड की टीम ने रोजगार और नियोजन पत्रिका की सराहना की l टीम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार,…

Read More

राजधानी के 14 स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर – ­ कंवररायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जनहितैषी योजना ‘‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’’ के क्रियान्वयन हेतु रायपुर शहर के शंकर नगर जोन में आज शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने किया।कार्यक्रम में श्री कंवर ने हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे श्री देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया एवं मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण श्री संजीव सिंह उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री श्री…

Read More

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक शख्स ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मासूम लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका देह शोषण किया। आरोपी की पहचान नदीम खान के रूप में हुई है जो कि एक रियल स्टेट एजेंट है। नदीम सिर्फ 12वीं तक पढ़ा है और बहुत ही शातिर तरीके से उसने लंबे समय तक अपने जाल में लड़कियों को फंसाया। पुलिस पूछताछ के दौरान नदीम ने अपना गुनाह कबूल किया है। खुबसूरत लड़कियों को अपना टारगेट बनाता था नदीम नदीम ने पुलिस को बताया कि वह…

Read More

बिहार के दरभंगा जिले से एक दर्दनाम मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामले जिले के सिंघवारा क्षेत्र के भरवारा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह एक महिला ने आत्महत्या के प्रयास में गांव के पनपिही तालाब में छलांग लगा दी थी। महिला को बचाने के लिए उसका पति भी पीछे-पीछे तालाब में कूद गया और दोनों की डूबने के चलते मौत हो गई। पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे कारणों को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस भी मामले…

Read More

आजकल देश में कॉरपोरेट कल्चर तेजी से बढ़ रहा है. अधिकतर लोग इस कल्चर को फॉलो करने में कंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं, लेकिन लगातार 8-9 घंटे तक ऑफिस में एक जगह बैठे रहना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स लंबे समय तक बैठने को न्यू स्मोकिंग तक कह रहे हैं. जब आप लगातार 9 घंटे या उससे अधिक समय तक कुर्सी से चिपके रहते हैं, तो शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं धीमी पड़ जाती हैं और मांसपेशियों की सक्रियता न्यूनतम स्तर पर आ जाती है. हमारा शरीर गति करने के लिए बना है, स्थिरता के लिए नहीं.…

Read More