रोहतास: रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेआम सड़क पर एक युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. यह घटना सोमवार की है. इस पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्या हुआ था? यह घटना न्यू एरिया मोहल्ले की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने एक दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचती है. दोनों गली में बाइक खड़ी कर…
Author: chhattisgarhrajya.in
दुर्ग- जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के अतंर्गत ग्राम समोदा में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई, अवैध कब्जों पर जेसीबी के माध्यम से शासकीय भूमि रिक्त कराई गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु द्वारा राजस्व अमले और पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम समोदा राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा तहसील व जिला दुर्ग के अतंर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 778 रकबा 0.13 हेक्टेयर भूमि पर किये गये अवैध पक्का दुकान निर्माण, टीन सेड लगाकर दुकान निर्माण तथा सीमेंट पोल लगाकर किया गया तार घेरा को हटाने की कार्रवाई…
मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पंच के रूप में जनसेवा का कार्य…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस नए बैराज के माध्यम से जगदलपुर शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को…
रायपुर – चिरायु योजना से उन परिवारों को निःशुल्क इलाज़ का लाभ पहुँचाना है, जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में लाभ के लिए पात्र नहीं है। अंत्योदय परिवार और दिव्यांगजन चिरायु योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते है। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे तारागांव की गलियों में इन दिनों एक नई गूंज सुनाई दे रही है। यह गूंज है 6 वर्षीय बालक विक्रम कश्यप की खिलखिलाती मुस्कान और उसके साफ शब्दों की। एक मजदूर परिवार में जन्मे विक्रम के लिए जीवन की शुरुआत संघर्षों भरी रही। जन्मजात कटे- होंठ और तालु (क्लेफ्ट लिप एंड पेलेट)…
तिरुवंनतपुरम: केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार ने अलग रह रही पत्नी के आरोपों पर अपनी सफाई दी है। मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी औरत के साथ गलत बर्ताव नहीं किया। प्यार कोई गुनाह नहीं है। हर कोई प्यार महसूस करता है। यह चलता रहेगा। मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा कि वह कभी करप्ट नहीं रहे हैं, और उनके चुनाव क्षेत्र के लोग ऐसे आरोपों पर यकीन नहीं करेंगे। मंत्री की यह सफाई पत्नी बिंदु मेनन के उन आरोपों के बाद आई है। जिसके बाद राज्य में राजनीति गरमा गई थी। 60…
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से साकार हुआ सपना रायपुर- कम्प्यूटर कोचिंग के माध्यम से आज के डिजिटल युग में अपने भविष्य को सँवारना एक अत्यंत व्यावहारिक निर्णय है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास जैसे क्षेत्रों में उच्च-वेतन वाली नौकरियों के द्वार खोलता है। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी निवासी युवती प्रियंका मंडल ने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल आत्मनिर्भर बनने का उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपना कम्प्यूटर…
बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने मैसूर सिल्क साड़ियों की ऑनलाइन बिक्री रोक दी है। ऐसा भारी मांग के कारण शुद्ध शहतूत रेशम, सोने की जरी और चांदी के धागों से बनी जीआई-टैग वाली इन साड़ियों की आपूर्ति कम पड़ गई है। सरकारी स्वामित्व वाली कर्नाटक सिल्क इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (केएसआईसी) अपने विशेष आउटलेट्स पर आने वाले खरीदारों को सीमित स्टॉक में साड़ियां प्राथमिकता के आधार पर देगी। रेशम उत्पादन मंत्री के. वेंकटेश ने विधानसभा में यह घोषणा करते हुए साड़ियों की उच्च गुणवत्ता को मांग में इस उछाल का कारण बताया। उन्होंने कहा कि उत्पादन स्थिर होने के बाद ऑनलाइन बिक्री फिर…
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को खंभे से बांधा गया। इसके बाद लात घूंसो से पीटाई की गई। बताया गया कि बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस महिला को थाने में साथ ले गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां एक महिला को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे…
