राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी को किया सम्मानित देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान’ में छत्तीगसढ के कोरिया जिले ने एक बार फिर अपनी विकास यात्रा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री…
Author: chhattisgarhrajya.in
पटाखों को सावधानी से चलावें – डॉ. दिनेश मिश्र@लापरवाही से अंधत्व का खतरा नगर के वरिष्ठ नेत्र एवं कॉन्टेक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा इस वर्ष भी दीवाली में पटाखों से आंखों में लगी चोटों के नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर डॉ. दिनेश मिश्र के फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में 20 अक्टूबर से 21अक्टूबर की रात्रि तक संचालित होगा। दीपावली में चिकित्सकों की अनुपलब्धता व मरीजों को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए यह 69वा शिविर लगातार 35 वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है।…
दिल्ली में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पूर्व लिव-इन पार्टनर ने गर्भवती महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या से गुस्साए पति ने हमलावर को भी मार डाला। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आकाश की पत्नी और दो बच्चों की मां शालिनी (22) व नबी करीम थाने के बदमाश आशु उर्फ शैलेंद्र (34) के रूप में हुई है। मामला दिल्ली के नबी करीम इलाके की है। दरअसल यह घटना शनिवार रात करीब 10.15 बजे हुई। आकाश और शालिनी कुतुब रोड पर उसकी मां शीला से मिलने जा रहे थे। इसी…
गरियाबंद जिले में पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. खड़ी धान से भरी ट्रक भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इससे ट्रक और धान को भारी नुकसान पहुंचा. दरअसल, घटना शनिवार रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है. अचनाक धान से लदे ट्रक में आग लग गई . फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि आग गोदाम तक नहीं पहुंची. बताया जा रहा है…
दुर्ग । भिलाई में धनतेरस की पहली रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, एक युवक की मौत हो गई है। खुर्सीपार में रायपुर रोड पर ये हादसा हुआ है। रायपुर की ओर दो दोस्त बाइक से जा रहे थे, ट्रक से जोरदार टक्कर हुई, कैंप-1 भिलाई निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप अपनी बीमार बहन से मिलने रायपुर मेकाहारा अस्पताल जा रहा था, ट्रक की चपेट में आने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है, खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि वह 2026 के संसदीय चुनावों में हिस्सा लेंगे। बता दें, गाजा में इजरायल और हमास के बीच दो सालों से चले युद्ध के बाद युद्धविराम हुआ है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने चुनाव में शामिल होने की बात कही है। इजरायली मीडिया 14 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पीएम नेतन्याहू ने यह घोषणा की। उनसे पूछा गया था कि क्या वह एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने जवाब दिया, “हां।” फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जीत की उम्मीद है, तो नेतन्याहू ने…
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने में महज दो दिन शेष हैं, लेकिन विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में भ्रम की स्थिति शनिवार को भी समाप्त होती नहीं दिखी. यह बहुदलीय गठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा न कर पाने के लिए ‘नए सहयोगियों को समायोजित करने’ की मजबूरी को जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इससे किनारा करते हुए घोषणा की कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगा और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा. गठबंधन में प्रमुख सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब…
रायपुर । विधायक सुनील सोनी के ज्वेलरी शॉप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुभ खरीददारी की। सांसद ने X पोस्ट में लिखा, धनतेरस के पावन अवसर पर परिवार के साथ पारंपरिक रस्म निभाते हुए विधायक सुनील सोनी के प्रतिष्ठान से शुभ खरीददारी की। राजधानी समेत राज्यभर के बाजारों में इस बार जीएसटी दरों के कम होने का खासा असर दिखाई दे रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद से देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार, एमजी रोड, पंडरी, कटोरातालाब, लाखेनगर, पुरानी बस्ती समेत शहर के लगभग सभी बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते…
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी उसी स्टेडियम में वनडे में पदार्पण करेंगे, जहां उन्होंने लगभग एक साल पहले अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. बता दें कि भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मैच खेले हैं. सर्वाधिक…
सनातन परंपरा में कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को रूप चतुर्दर्शी या फिर कहें रूप चौदस के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल यह पावन पर्व 19 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. धनतेरस के दूसरे दिन मनाये जाने वाले रूप चौदस पर्व पर स्नान और दीपदान दोनों का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. रूप चौदस पर कब होगा अभ्यंग स्नान और क्या है इसका धार्मिक महत्व? आइए इसे विस्तार से जानते हैं. रूप चौदस (अभ्यंग स्नान) का शुभ मुहर्त पंचांग के अनुसार रूप चतुर्दशी का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्णपक्ष…
