मेष आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें परिवार के सदस्यों को साथ लेकर…
Author: chhattisgarhrajya.in
जशपुर । सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 11:45 बजे जशपुर के लिए रवाना , इसके बाद जशपुर पहुँचने के बाद सीएम साय 1:15 बजे सोहरई करमा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम साय अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। सीएम विष्णुदेव साय क्षेत्रवासियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे।
मुंबई । सलमान खान के हाथों से लिखे गए शब्द ‘ढेर सारा प्यार और सम्मान। भगवान भला करे। साथ ही सलमान खान द्वारा साइन किया गया। अब एक नेक काम का हिस्सा बनने वाले हैं। दरअसल, सलमान ने जिस जैकेट अपने दिल से ये संदेश लिखा है, वह टाटा मेमोरियल में होने वाली एक खास नीलामी में रखी जाएगी। खास बात यह है कि इस नीलामी से मिलने वाली पूरी रकम कैंसर से पीड़ित मरीजों की सेहत और भलाई के लिए इस्तेमाल की जाएगी। हमें मेमोरियल से यह जानकारी मिली है कि वे इस नीलामी के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते…
जम्मू । जम्मू क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चरक का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक शोक व्यक्त किया गया तथा नेताओं ने क्षेत्र के विकास और डोगरा विरासत के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, चरक कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्होंने जम्मू में अंतिम सांस ली। गुलचैन सिंह के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। लोग उनके योगदान को याद कर रहे हैं।
रायपुर ।भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चलाए जा रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय…
धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। दिल्ली के बीडी मार्ग पर बने सांसदों के फ्लैट में भीषण आग लग गई है। आग ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में लगी है। इस अपार्टमेंट्स में कई सांसदों को फ्लैट (घर) है। आग को बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां लगी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह स्थान संसद भवन से सिर्फ 200 मीटर दूर है। किसी के भी हताहत की सूचना नहीं है।घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो फोटो सामने आई हैं। उसमें दिख रहा है कि पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। काफी सारे लोग ग्राउंड…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भरतपुर जिले के नदबई से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त जारी करेंगे. इसके तहत किसानों के खातों में 717.96 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी. सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत के साथ ही देश के छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया था. इस वर्ष 2 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने 20वीं किस्त के रूप में 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़…
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर पर मां-बेटी की लाश मिली. महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और उसके ठीक बगल में उसकी बेटी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा का है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पति रविशंकर पडौती, जो दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे. उनकी लगभग डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. शुक्रवार रात…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव अब खेल जगत तक पहुंच गया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में की गई एयर स्ट्राइक में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। मारे गए क्रिकेटरों की पहचान कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून के रूप में हुई है। ये खिलाड़ी एक स्थानीय मैच में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए…
