एक स्वस्थ लोकतंत्र में जनता को किसी मसले पर शांतिपूर्ण विरोध और असहमति जाहिर करने का अधिकार होता है और सरकार को इसे सकारात्मक नजरिए से देखना चाहिए। जब भी जनता के किसी हिस्से में सरकार के रुख की वजह से असंतोष पैदा हो, तो यह जिम्मेदारी सरकार की ही होती है कि वह संवाद के जरिए समस्या का समाधान निकाले। मगर इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि अगर सरकार की उदासीनता की वजह से लोग अपनी बात कहने सड़क पर उतरें, तो उन्हें रोकने के लिए बातचीत की गुंजाइश निकालने के बजाय दमन का रास्ता अख्तियार…
Author: chhattisgarhrajya.in
टूटने के बाद अधिकांश वस्तुएं टुकड़ों में बंट कर बिखर जाती हैं। जब उनको किसी चिपकाने वाले पदार्थ से जोड़ा जाता है, तो वे अपना मूल स्वरूप बदल देती हैं, क्योंकि टूटने के बाद जुड़ने में ऐसा होना स्वाभाविक है। जिंदगी भी कुछ ऐसी ही होती है। जब अप्रत्याशित विश्वासघात या जीवन के संघर्षों के झंझावात किसी व्यक्ति को भीतर तक तोड़कर रख देते हैं, तो उस एक कमजोर क्षण में आात्मघात सबसे पहला और आसान उपाय लगता है। मगर क्या वास्तव में यह समाधान है? क्या किसी धोखेबाज, किसी विपरीत परिस्थिति या किसी कठिन दौर के आगे घुटने टेककर…
छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर – नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सोमवार शाम जल जीवन मिशन (जे.जे.एम.) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव सहित राज्य के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे। बैठक में सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की प्रगति, योजनाओं की वर्तमान स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसद…
विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिलों में भी हर माह आयोजित होंगे सम्मान कार्यक्रम- मुख्य सचिव रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों (नस्तियों) के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जून माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, सभी विभागाध्यक्ष तथा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। जिला व विभागाध्यक्ष स्तर पर सम्मान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मंत्रालय की…
पेरिस में हाल ही में हुए एक हमले ने पूरे फ्रांस को हिला दिया है। यह घटना पेरिस के पोर्ते दे क्लिशी इलाके के पास हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने तीन महिलाओं पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हिम्मत दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने और एक ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया था जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने से पहले टल गया। खबरों के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान यह दावा किया कि उसे यह अपराध करने का आदेश अल्लाह ने दिया था।…
चलती ट्रेन के एसी कोच में एक यात्री द्वारा दीया और अगरबत्ती जलाकर पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में यात्री ऊपरी बर्थ पर बैठकर धार्मिक अनुष्ठान करता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके सामने तेल का दीया और जलती अगरबत्ती रखी हुई है. इस दौरान कोच में धुआं फैलता नजर आता है और अन्य यात्री उसे ऐसा न करने की सलाह देते दिखाई देते हैं. घटना ने रेल सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि बंद एसी कोच में खुली आग न केवल नियमों का…
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम से 3 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वॉड का हिस्सा थे। इसमें वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे और नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव…
मैंने अपने जीवन में इतना अटपटा कुछ नहीं देखा, इतना भद्दा कुछ नहीं देखा, इन्हें किसने जन्म दिया, इन्हें कौन पाल-पोस रहा है?. ये तो गटर वाली पीढ़ी है. ये लड़कियां तो गृहिणी तक नहीं बन सकती हैं. यह शब्द अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के हैं. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है. कंगना रनौत के इस बयान के बाद सियासी बवाल हो गया है. कांग्रेस ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंगना के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. वहीं AIMIM नेता वारिस पठान ने मंडी…
सोशल मीडिया पर ‘The UK07 Rider’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने पहले वीडियो में अपनी पत्नी रितिका डोभाल पर प्रेग्नेंसी के दौरान धोखा देने का सनसनीखेज आरोप लगाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उस वीडियो में अनुराग ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी रितिका उनके अपने सबसे अच्छे और करीबी दोस्त के घर जाती थीं और उन्हें धोखा दे रही थीं। माता-पिता के अलग होने और छोटे भाई की साजिशों के बाद अनुराग की इस निजी त्रासदी ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब अनुराग ने एक नया वीडियो शेयर किया है,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने वाले मोहम्मद जुनैद मलिक का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जुनैद ने सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शीर्ष नेतृत्व ने उनसे दूरी बना ली है। जुनैद का कहना है कि उनके और उनके साथियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है और CJP की टॉप लीडरशिप उनके साथ खड़ी है। ‘CJP की टॉप लीडरशिप मेरे साथ है’ वायरल वीडियो में मोहम्मद…
