दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को गुजरात के राजकोट में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक धुआं दिखाई दिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया. फ्लाइट में धुआं देखा गया था, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इमरजेंसी घोषित होने के बाद 42 मिनट तक सभी यात्री फंसे रहे. फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे. गई। यह फ्लाइट दुबई से मुंबई आ रही थी. दुबई से…
Author: chhattisgarhrajya.in
हैदराबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शादी को एक ऐसा अनुशासन बताया जो धर्म सिखाता है। साथ ही कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप की सच्चाई पूरी दुनिया में देखी जा सकती है। RSS प्रमुख हैदराबाद में आयोजित विश्व मांगल्य सभा के एक आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शादी एक अनुशासन है जो धर्म सिखाता है। इसका विकल्प लिव-इन रिलेशनशिप आधुनिकता है, इसके क्या नतीजे हैं? हम जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि खुशी चाहते हैं। जब चाहें साथ रहें और जब न चाहें तो अलग हो जाएं। कोई ज़िम्मेदारी नहीं। इससे क्या बढ़ेगा? क्या बढ़…
चेन्नेई: तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले के कोलापक्कम गांव में एक सरकारी राशन की दुकान अब सिर्फ अनाज बांटने की जगह नहीं रही। राशन की यह दुकान अब पढ़ाई और सामाजिक बदलाव का केंद्र भी बन गई है। राशन की दुकान में बनाई गई छोटी-सी लाइब्रेरी आज बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ज्ञान का नया ठिकाना बन चुकी है। इस अनोखी पहल की शुरुआत राशन दुकान के प्रभारी वेलु चिन्नासामी ने की। उन्होंने दुकान संभालने के बाद तय किया कि यहां आने वाले लोग केवल राशन लेकर ही न जाएं, बल्कि उन्हें सीखने और पढ़ने का भी अवसर मिले। अब कैसी…
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। बारिश में भीगी ग्रे हुडी पहने एक युवा महिला पुलिस वैन के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो गई और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। गाड़ी के अंदर वे प्रदर्शनकारी थे जिन्हें बुधवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के उस आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा था जो कथित परीक्षा अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ था। 40 मिनट तक पुलिस वैन के सामने खड़ी रहीं रिया रिया अहीर नाम की यह…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज की गई हैं। भाजपा नेता केया घोष ने रविवार को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर पुलिस स्टेशन में श्रीलेखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन समेत कई जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में बंगाली अभिनेत्री के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं। 24 जुलाई को नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के विरोध में और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री…
विकसित भारत जी राम जी योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास और पीएम सूर्यघर योजना को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, यही सुशासन की कसौटी – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा। यदि ग्राम पंचायतें सशक्त हों, गांव आत्मनिर्भर बनें और प्रत्येक ग्रामीण विकास की प्रक्रिया का सहभागी बने, तभी विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प वास्तविक रूप ले सकेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर…
सोलर ऊर्जा, रात्रि विश्राम, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित होंगे श्रद्धालुओं के नए पड़ाव रायपुर- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर पंचायत विभाग द्वारा सुदूर वनांचल के ग्राम लमनी और खुड़िया में 20-20 लाख रुपये की लागत से आधुनिक प्रतीक्षालय शेडों का निर्माण कराया गया है।श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर पदयात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इस वर्ष बड़ी राहत मिली है। वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में विश्राम, पेयजल, प्रकाश और भोजन बनाने जैसी मूलभूत सुविधाओं के…
सूरतगढ़। महिला से कथित दुर्व्यवहार के मामले में सूरतगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी दिनेश सहारण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूरतगढ़ के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) न्यायालय ने मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 175(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने परिवाद संख्या 176/2026 पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया महिला से जुड़े संज्ञेय अपराध के आवश्यक तत्व दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है। न्यायालय ने आदेश दिया कि…
2047 के स्वर्णिम भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम दुर्गम चोटियों से लेकर डिजिटल दुनिया तक, सुरक्षा और सजगता ही सच्ची राष्ट्रभक्ति रायपुर- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागृह में आज ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, युवाओं की भूमिका और 2047 के विकसित भारत संकल्प पत्र पर अपने विचार साझा किए। कारगिल विजय: स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि 26…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप स्थित बढ़ेती नाले में रविवार को नहाने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानसू निवासी अनमोल जोशी (19) बढ़ेती ओपन टनल के समीप नाले में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक नाले का जलस्तर और बहाव बढ़ गया, जिससे वह पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया,…
