सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से उठाईगिरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीतापुर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने एक ज्वेलरी शॉप के संचालक के करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े जेवरात से भरा बैग लेकर हुआ फरार जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11:25 बजे की है। काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश – फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में पांचाल घाट पर फरीदाबाद निवासी युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक दुकान से कोल्डड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल लेने के लिए रुका था। इसी दौरान दूसरी कार से आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी, युवक के दो गोली लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक को लोहिया अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी,…
’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’ उप मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की सभी खेल आयोजनों में मौजूद रहकर खेल प्रतिभाओं पर नजर रखने के दिए निर्देश हर जिले में सभी खेलों के संघ बनाने कहा रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ में नई खेल संस्कृति विकसित करने तथा खेल हब बनाने नई सोच एवं विजन के साथ काम…
कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने कहा रायपुर- लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश के विभिन्न जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आज आयोजित बैठक में जिलों के कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के.…
महाराष्ट्र – नासिक में सड़क दुर्घटना का एक वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर MIDC बाईपास फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सुरक्षा बैरियर को तोड़ते हुए करीब 40 से 50 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा. CCTV कैमरे में कैद हुआ इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नासिक के सिन्नर MIDC इलाके में एक ट्रक तेज गति से आ रहा था,…
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को गुजरात के राजकोट में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक धुआं दिखाई दिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया. फ्लाइट में धुआं देखा गया था, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इमरजेंसी घोषित होने के बाद 42 मिनट तक सभी यात्री फंसे रहे. फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे. गई। यह फ्लाइट दुबई से मुंबई आ रही थी. दुबई से…
हैदराबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शादी को एक ऐसा अनुशासन बताया जो धर्म सिखाता है। साथ ही कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप की सच्चाई पूरी दुनिया में देखी जा सकती है। RSS प्रमुख हैदराबाद में आयोजित विश्व मांगल्य सभा के एक आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शादी एक अनुशासन है जो धर्म सिखाता है। इसका विकल्प लिव-इन रिलेशनशिप आधुनिकता है, इसके क्या नतीजे हैं? हम जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि खुशी चाहते हैं। जब चाहें साथ रहें और जब न चाहें तो अलग हो जाएं। कोई ज़िम्मेदारी नहीं। इससे क्या बढ़ेगा? क्या बढ़…
चेन्नेई: तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले के कोलापक्कम गांव में एक सरकारी राशन की दुकान अब सिर्फ अनाज बांटने की जगह नहीं रही। राशन की यह दुकान अब पढ़ाई और सामाजिक बदलाव का केंद्र भी बन गई है। राशन की दुकान में बनाई गई छोटी-सी लाइब्रेरी आज बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ज्ञान का नया ठिकाना बन चुकी है। इस अनोखी पहल की शुरुआत राशन दुकान के प्रभारी वेलु चिन्नासामी ने की। उन्होंने दुकान संभालने के बाद तय किया कि यहां आने वाले लोग केवल राशन लेकर ही न जाएं, बल्कि उन्हें सीखने और पढ़ने का भी अवसर मिले। अब कैसी…
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। बारिश में भीगी ग्रे हुडी पहने एक युवा महिला पुलिस वैन के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो गई और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। गाड़ी के अंदर वे प्रदर्शनकारी थे जिन्हें बुधवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के उस आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा था जो कथित परीक्षा अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ था। 40 मिनट तक पुलिस वैन के सामने खड़ी रहीं रिया रिया अहीर नाम की यह…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज की गई हैं। भाजपा नेता केया घोष ने रविवार को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर पुलिस स्टेशन में श्रीलेखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन समेत कई जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में बंगाली अभिनेत्री के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं। 24 जुलाई को नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के विरोध में और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री…
