Author: chhattisgarhrajya.in

गरियाबंद। तीर्थ नगरी राजिम के पावन तट पर नवीन मेला मैदान राजिम-चौबेबांधा में कुंभ कल्प की एक अलग ही दुनिया बसी हुई है। इस बार नए मेला मैदान में 54 एकड़ के विशाल भूखंड को बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया है। जिसकी रौनकता और भव्यता देखकर यहां आने वाले पर्यटक प्रशंसा करने के से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। मेला आयोजन को सफल बनाने विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी पूरी लगन, निष्ठा और मेहनत के साथ काम कर रहे हैं, जिसके कारण मेले का स्परूप बहुत ही व्यवस्थित और बहुआयामी हो गया है। विशाल मुख्य…

Read More

सुबह से 40 लाख ने किया स्नान प्रयागराज महाकुंभ में वीकेंड खत्म होने के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि सोमवार को दिन शुरू होते ही 40 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. बीते दो दिनों से संगम में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में शनिवार और रविवार को लगा नो व्हीकल जोन का आदेश बढ़ा दिया गया है.…

Read More

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई. जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हैं. पीड़ित सिंगरौली जिले के रहने वाले श्रद्धालु कुंभ नहाने प्रयागराज जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए. सीधी जिले के अमिलिया थाना इलाके का यह मामला है. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कैमूर मुंडा घाट पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को उपचार के दौरान मौत हो गई. तीन लोग अभी बुरी तरह से जख्मी हैं. जिनका उपचार…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के साथ ही लोगों ने तेज आवाज भी सुनाई दिए जाने का दावा किया है। लोगों को शुरु में ऐसा लगा कि कहीं कुछ जोर का धमाका हुआ है। इस कारण आवाज के साथ जमीन और इमारत हिली है। कुछ देर बाद लोगों को अहसास हुआ कि ये भूकंप के झटके थे। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 आंकी गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 5 किलोमीटर अंदर धौला कुआं के दुर्गाबाई देशमुख…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। सुबह 6:45 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जिसमें मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच सूरजपुर जिले के जयनगर के महाबीरपुर में मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। पहले चरण में बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर, लखनपुर और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान बजट सत्र में 17 बैठकें होगी। सत्र के दौरान सरकार वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। इसके लिए विधायकों ने सवाल लगाना शुरू कर दिया है। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1 हजार 862 सवाल लगाए हैं। अधितम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए 943 तारांकित, 871 आतंकित सवाल लगाए गए हैं। विधानसभा का बजट सत्र हंगामों से भरा रहेगा सत्र के दौरान राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा।वहीं 21 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र खत्म होगा।

Read More

बलाैदाबाजार. नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया. वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं. दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे. अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है.

Read More

कोरबा. प्रयागराज में बस और बोलेरों की टक्कर में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ. 2 दिनों के बाद सभी मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे. इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. कोरबा में एक साथ सभी मृतकों की अंतिम यात्रा निकली गई. श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया.

Read More

राजनांदगांव 16 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने कहा कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों का भी सहयोग मिला। पुलिस बल के जवानों तथा निर्वाचन कार्य…

Read More

राजनांदगांव 16 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में मतदान सुचारू संपन्न कराने के लिए आज ठाकुर प्यारे लाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव से मतदान सामग्री के साथ मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गए। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में 17 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत राजनांदगांव के मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री…

Read More