Author: chhattisgarhrajya.in

उत्तर बस्तर कांकेर 16 फरवरी 2025/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सह-साधन प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले से रिकार्ड 5185 छात्रो ने परीक्षा में शामिल हुए। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिले में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाया गया था। तथा इन छात्रों को माह अगस्त 2024 से ही परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी , इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रारंभ से ही प्रधानाध्यापकों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया था । प्रश्क्षिण में एनएमएमएसई परीक्षा के गाईडलाईन की जानकारी दी गई। जिसके अनुसार जिले में अध्ययनरत एवं आहार्ताधारी कुल…

Read More

बलरामपुर 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत पहले चरण में राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में 17 फरवरी 2025 को मतदान होना है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए नियुक्त प्रेक्षक लोकेश कुमार की उपस्थिति में जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत बने स्ट्रांग रूम में मतदान कराने हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी से मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान प्रेक्षक श्री कुमार के द्वारा कुसमी में निर्वाचन के तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सेक्टर अधिकारियों से मतदान…

Read More

बलरामपुर 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण में 17 फरवरी को मतदान होना है। जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज में भी पहले चरण में 17 फरवरी को राजपुर, शंकरगढ़ तथा कुसमी में मतदान होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान तिथि संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जिसके लिए मतदान तिथि सोमवार 17 फरवरी 2025 को राजपुर, शंकरगढ़ तथा कुसमी क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Read More

महासमुंद 16 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के बसना एवं सरायपाली विकासखण्ड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। मतदान के पश्चात उसी केंद्र में मतगणना की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह के दिशा-निर्देशन में महासमुंद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न…

Read More

दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।” पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली…

Read More

नई दिल्ली 16 फरवरी 2025। प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाकुंभ के लिए यहां से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में यात्री पहुंच गए। इस कारण प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को…

Read More

नई दिल्ली 16 फरवरी 2025। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भगदड़ मचने से तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा लोग बिहार से हैं और इनकी संख्या नौ बताई जा रही है। वहीं मृतकों में दिल्ली के आठ और एक शख्स हरियाणा का रहने वाला था। भगदड़ की घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर घटी, जब हजारों…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना…

Read More

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आने लगे हैं. सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है. वहीं सिमगा में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने परचम लहराया है.

Read More

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत भटगांव में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम कुर्रे ने भारी मतों से जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी विक्रम कुर्रे को कुल 3,820 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के कमलेश कुर्रे को 1,513 वोटों से पराजित किया। कमलेश कुर्रे को कुल 2,307 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के ढोलाराम सायतोड़े को 879 वोट प्राप्त हुए और उन्हें 2,941 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।…

Read More