छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। साल के अंतिम दिन होने वाली यह कैबिनेट बैठक प्रदेश की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है, जिसमें आम जनता, कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कीकैबिनेट बैठक को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत अंबिकापुर क्षेत्र में आने वाले सरगुजा जिले में विगत 25 वर्षों में बहुत तेजी से विद्युत अधोसंरचना का विकास हुआ है। वर्ष 2000 में सरगुजा जिले में बलरामपुर तथा सूरजपुर जिले शामिल थे जिसका भौगोलिक क्षेत्रफल 18025 ़3 वर्ग किलोमीटर था। वर्ष 2012 जनवरी में दो नये जिले बना दिए गए जिसके कारण जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल घटकर 5,732 वर्ग किलोमीटर शेष रह गया। विद्युत प्रदाय की निरंतरता और विश्वसनीयता के कारण जिले में उपभोक्ताओं की संख्या 29,117 से बढ़कर 2,08,264 हो गई है। विद्युत कनेक्शन 33,913 से बढ़कर 1,71,977 एवं पम्प…
डबरी से समृद्धि तक महिलाओं ने मखाना खेती में देखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह 40 महिला किसान समूह ने मखाना प्रोसेसिंग एवं आधुनिक खेती तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया धमतरी- कृषि विविधीकरण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा से 40 इच्छुक महिला किसान समूह का एक दल रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम लिंगाडीह पहुंचा, जहाँ उन्होंने मखाना प्रोसेसिंग एवं आधुनिक खेती तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अध्ययन भ्रमण एवं प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था जिला उद्यानिकी विभाग, धमतरी द्वारा की गई।ख़ास कर…
महासमुंद । जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले के साथ चल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंत्री राजेश अग्रवाल 1 जनवरी को सिरपुर में प्रस्तावित केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सिरपुर गए थे। निरीक्षण के बाद लौटते समय नेशनल हाईवे-53 पर पिरदा के पास…
नई दिल्ली । बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेगम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कूटनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत की संवेदनाएं खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश की जनता के साथ हैं। पीएम…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल परीक्षण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस रॉकेट की मारक क्षमता लगभग 120 किलोमीटर बताई जा रही है। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने तय मानकों के अनुरूप सभी मैन्यूवर पूरे किए और उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदा। पिनाका LRGR को आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने हाई एनर्जी मैटीरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी के सहयोग से डिजाइन किया है। वहीं, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी और रिसर्च सेंटर इमारत ने तकनीकी सहयोग…
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25वें दिन थोड़ी गिरावट के बावजूद ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब दुनिया भर में कुल ₹1,065 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 AD’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। चौथे सप्ताह के चौथे सोमवार को फिल्म ने ₹10.50 करोड़ कमाए, जिससे कुल घरेलू कमाई ₹701 करोड़ हो गई। वहीं, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के कलेक्शन में पांचवें दिन गिरावट आई और यह केवल ₹1.75 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब…
कोहरे में आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कर्फ्यू के हालात पैदा कर दिए. मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे तो ट्रेनें रेंगती नजर आईं. दिल्ली एयरपोर्ट समेत जयपुर, लखनऊ और गोरखपुर एयरपोर्ट तक उड़ानों में देरी की खबरें हैं.दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर जो ऑरेंज अलर्ट था, उसका असर हर तरफ दिखा.दिल्ली में 31 दिसंबर तक ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं. जबकि 1 दिसंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. यूपी में भी नोएडा, गाजियाबाद और…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 13.56 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का लोकार्पण और 26.68 करोड़ 68 रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद श्री नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह सहित कंवर समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्थलगांव विकासखण्ड…
दोकड़ा में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का बनेगा चिकित्सालय भवन एक करोड़ 75 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वनवासी कल्याण आश्रम का जनजातीयों की सेवा और उनके संरक्षण की दिशा में अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि आश्रम का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की धर्म-संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करते हुए उनके सर्वांगीण विकास को गति देना है। वे आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर…
