Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत रवान में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन का निर्माण 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में विकास की रोशनी फैला रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल घनश्याम वर्मा, रवान की सरपंच श्रीमती निकिता अक्षय भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Read More

संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में हुए शामिल भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में भी प्रासंगिक और उपयोगी है।…

Read More

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को रविवार को मुंबई के जुहू बीच पर देखा गया. यहां वे एक सफाई अभियान में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने समुद्र तट की सफाई की और लोगों को खास संदेश भी दिया. दरअसल, मुंबई के जुहू बीच पर गणपति विसर्जन के बाद कूड़ा-कचरा फैल जाता है. इसी कारण उसकी सफाई के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे. सफाई अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया. उन्होंने कहा, “ज्ञान सिखाता है कि हमें स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए. हमारे प्रधानमंत्री भी समय-समय पर इस पर जोर देते रहते…

Read More

मुजफ्फरनगर: मैंने बेटी को मार दिया है… उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में थाने पहुंचे शख्स के कबूलनामे से पुलिसवाले भी हैरान गए. कलयुगी पिता ने हॉरर किलिंग करते हुए अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर करते हुए अपना जुल्म कबूला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामला मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर मोहल्ले का है. गयूर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 19 साल की बेटी आरजू की चारपाई पर सोते समय गला घोटकर हत्या कर दी.…

Read More

चाईबासा । झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 लाख रुपए के इनामी माओवादी को मार गिराया गया। अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सरंडा जंगल में यह मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने अमित हासदा उर्फ ​​आप्तन को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने यह जानकारी दी। घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल, विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में अन्य माओवादी ठिकानों का पता लगाने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभी जांच जारी है और…

Read More

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा लगातार 12वें वर्ष मिट्टी की बनी हुई ढाई इंच की श्री गणेश जी की मूर्ति शिवपार्क कॉलोनी नगरपालिका परिषद अमलेश्वर में स्थापित की गई थी जिसे दिनांक 6 सितंबर दिन शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ टब में विसर्जित किया गया । उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा एवं अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू ने बताया कि 27 अगस्त दिन बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए मिट्टी की बनी…

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा दायित्व है। इसी भावना के तहत मध्यप्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक पूरी ट्रेन राहत सामग्री भेज रही है। डॉ. यादव ने रविवार को भोपाल के राजकीय विमानतल से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा समेत कई इलाकों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा “छत्तीसगढ़ सरकार जिस तत्परता और संवेदनशीलता से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की मदद कर…

Read More

राज्य सब्सिडी वितरण* पीएम कुसुम के आदेश वितरण *शून्य बिजली बिल वालों का सम्मान *जिलों के लिये सूर्य रथ रवानगी * सीएम होंगे मुख्य अतिथि रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी तथा नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 18 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह, साइंस काॅलेज के पास सुबह 11 बजे से “सौर ऊर्जा जागरूकता एवं प्रोत्साहन समारोह “का आयोजन किया जा रहा है । मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे । इस आयोजन की अध्यक्षता श्री केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री जिला रायपुर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, तथा स्टेट…

Read More

जशपुर. नगर में गणेश विसर्जन का दौर शुरू हो गया है. सुरक्षा के लिए चौक-चौराहे पर पुलिस जवान तैनात हैं. गणेश विसर्जन में यातायात को सुचारू करने में एक महिला कांस्टेबल अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी निभाती रही. उन्होंने एक ओर अपने कर्तव्यों के साथ ईमानदारी से काम करने की जिम्मेदारी निभाई, वहीं एक मां का फर्ज भी निभाया, जिसकी चर्चा शहर में हो रही है। महिला कांस्टेबल अनुपमा कपूर पत्थलगांव थाने में पदस्थ हैं। उन्होंने अपने एक साल के बेटे काे गोद में लेकर ड्यूटी निभाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुपमा…

Read More

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दुखद हादसा हो गया. डीजे की धुन पर नाच रहा 15 साल का बच्चा अचानक बेहोश हुआ, उन्हें तुरंत राजपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने हार्टअटैक आने से बच्चे की मौत की आशंका जताई है. वहीं स्थानीय लोगों और परिजनों ने अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. पूरा मामला राजपुर का है. जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम प्रवीण गुप्ता है. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है.…

Read More