Author: chhattisgarhrajya.in

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी कलेक्टर को पत्र जारी कर कहा है कि 25 जनवरी 2025 को सभी नगरीय निकायों (नगर पंचायतों) में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से की जाए। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर की ओर से 25 जनवरी 2025 को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Read More

बिलासपुर, 24 जनवरी/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त सत्यापन टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने टोकन प्राप्त करने वाले किसानों और विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में सत्यापन कर लगभग 93 लाख रुपए मूल्य के 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया। कलेक्टर ने बच्चे पांच खरीदी दिनों के दौरान भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की निर्देश दिए। खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील पचपेडी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जोंधरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 06 कृषकों से 356…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में एसडीएम प्रखर चंद्राकर द्वारा जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत नाम निर्देशन की प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारंभ होगी। इसी के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में 4 बजे क्लस्टर प्रभारी ,सहायक रिटर्निग ऑफिसर, पटवारी, सचिव एवं व्याख्याता के साथ प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन लोधिया, कटंगपाली अ , सुखापाली, लुकापारा, देवगांव, खोरीगांव, हट्टापाली, लेन्धरा, तौंसीर, सामुदायिक भवन डोंगरीपाली को 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें पंच एवं सरपंच का नाम निर्देशन की प्रक्रिया के लिए…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/नगरपालिका आम चुनाव अंतर्गत जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़, सरिया, बरमकेला, भटगांव, सरसीवा और पवनी के अध्यक्ष और पार्षद पद के आरक्षण की सूचना कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने (प्रारूप 2 क, नियम 22-क) के तहत जारी किया है। इन नगरीय निकायों में नाम निर्देशन की प्राप्ति 22.01.2025 से शुरू हुई है जो होकर 28.01.2025 तक निर्धारित है। प्राप्त नाम निदेशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर दिनांक 29.01.2025 को किया जाना निर्धारित है। नगरीय निकाय हेतु अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31.01.2025 को निर्धारित है। मतदान तिथि…

Read More

दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के कारणवश स्थगित की गई है। परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था। विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।

Read More

दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 कराये जाने हेतु जारी समय अनुसूची अनुसार 25 जनवरी 2025 को भी नामनिर्देशन लेने की कार्यवाही निर्धारित समयावधि तक संपन्न होगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना अनुसार 25 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। अतएव नामनिर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही जारी रहेगी।

Read More

दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की घोषणा होने पर सन् 1950 की संध्या नागरिक एकादश एवं कलेक्टर एकादश के मध्य हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मैच दुर्ग की जनता और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेला गया था। उक्त जानकारी देते हुए खेल समिति के सचिव एडवोकेट अमर चोपड़ा ने बताया कि परम्परा को कायम रखते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक 1950 से चली आ रही परंपरा के निरंतर जारी रखने में रूचि लेकर 76वॉ हॉकी मैच 26 जनवरी 2025 को प्रथम बटालियन कातुलबोड़ के प्रांगण में आयोजित किया गया…

Read More

बिलासपुर, 24 जनवरी 2025/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज पीएचई, जल संसाधन और विद्युत विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने काम लटकाने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन घरों को नल जल योजना के तहत सर्टिफाइड किया गया है उन घरों में पानी अनिवार्य रूप से आना चाहिए। कलेक्टर ने काम की गति बढ़ाकर हर घर नल कनेक्शन देने में प्रगति लाने कहा है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण हो चुके गांवों में जल्द शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया…

Read More

बिलासपुर, 24 जनवरी, 2025/नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं पार्षद पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक 68 लोगों ने निक्षेप राशि जमाकर निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। महापौर पद के लिए एक व्यक्ति द्वारा निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में त्रिलोकचंद्र श्रीवास शामिल हैं। कल शनिवार 25 तारीख अवकाश के दिन भी जिला कार्यालय में नामांकन पत्र जमा होंगे।

Read More

दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने तीसरे दिन 25 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद अहिवारा, अमलेश्वर एवं कुम्हारी तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन एवं उतई में पार्षद पद हेतु 23 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा एवं पाटन में अध्यक्ष पद हेतु एक-एक नामांकन जमा हुए हैं। आज नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु 126 नामांकन पत्र तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 11 नामांकन पत्र की खरीदी की गई है।

Read More