उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने तथा लोक शांति की सुरक्षा के साथ ही आम व्यक्ति की सुरक्षा हेतु सीमित अवधि के लिए कांकेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में आग्नेय अस्त्र लायसेंसियों से जमा करवाने का आदेश जारी किया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित न हो तथा इन लॉयसेंसी शस्त्रों का दुरूपयोग होने से रोका जा सके। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 उपधारा…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन-2025 की घोषणा की जा चुकी है। आयोग द्वारा आगामी निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने के उद््देश्य से सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए सुनिश्चित करने आदेशित किया है, ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया जा सके। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत धारा 163…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित कर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आम नागरिक शिकायत सेल में संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए मोबाईल नम्बर भी जारी किये गये है। चंदन कुमार राय उप संचालक कृषि मोबाईल नम्बर 9340799749 को नोडल बनाया गया है। साथ ही विजय सिंह अधीक्षक भू-अभिलेख मो.नं. 9340540863 एवं रमेश कुमार सहायक संचालक कृषि मो.नं. 9340412374 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही चार कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इस अवधि में कोई भी कोई भी राजनैतिक दल के सदस्य शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाऊस, रेस्ट हाऊस, गेस्ट हाऊस में निर्वाचन प्रचार अथवा राजनैतिक यात्रा के उद्देश्य से न तो ठहर सकेंगे और न ही वहां पर राजनैतिक गतिविधि कर सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल द्वारा जारी आदेश अनुसार निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण, प्रेक्षक आदि के लिए कक्ष सदैव आरक्षित रखा जायेगा। इसके उपरांत…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के फलस्वरूप कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर आचार संहिता की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों को जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन की घोषणा के समय और दिन से लागू हो गई है। उन्होंने राजनैतिक दलों और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के घोषणा के बाद से प्रक्रिया पूरी होने तक नियम एवं कानून के दायरे में…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवहार में छत्तीसगढ़ी भाखा का उपयोग विषय पर आज कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षण में कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ घासीदास मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार, वक्ता सुशील शर्मा और ऋतुराज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले के विभाग प्रमुखों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना और इसे शासन-प्रशासन में अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना था। राजभाषा…
सार्वजनिक सभा, रैली, जुलूस की लेनी होगी अनुमति गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए जिले में कानून व्यवस्था नियंत्रित करने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। निर्वाचन संबंधी कार्यवाही पूर्णरूपेण शांतिपूर्वक एवं मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग बिना किसी डर, भय एवं दबाव के निर्भीकता पूर्वक करने के लिए तथा कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश अनुसार निर्वाचन अवधि समाप्ति तक…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा-3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय व अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते हैं, बैनर लगाये जाते हैं, पोस्टर चिपकाये जाते है तथा विद्युत एवं टेलीफोन…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान लोक शांति की सुरक्षा के लिए लायसेंससियों से आग्नेय अस्त्र शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 7 दिन के भीतर जमा करने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण न हो सके तथा अस्त्र शस्त्र का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। अतः आयुध अधिनियम 1959 के तहत गरियाबंद जिला सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त शस्त्र लायसेंसियों को अपने-अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 07 दिवस…
गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तिथि की घोषणा कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में निर्वाचन की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ सहित गरियाबंद जिले में भी आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के पांचों नगरीय निकाय में 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव होगा। इसी प्रकार…
