Author: chhattisgarhrajya.in

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने निर्वाचन घोषणा होने की तिथि से निर्वाचन समाप्ति की तिथि के मध्य कोई भी राजनैतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस आदि में चुनाव प्रचार-प्रसार अथवा राजनैतिक उद्देश्य से न तो ठहर सकेंगे और न ही वहां पर किसी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियां कर सकेंगे। जारी…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन-2025 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के सीमा क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्ण रूप से निषिद्ध किया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग चुनाव प्रचार करने के लिए वाहनों पर एवं चुनावी सभाओं में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही सक्षम अधिकारी की अनुमति पश्चात् उपयोग किया जा सकेगा, किन्तु ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने दण्डाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नगरपालिका परिषद सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर अरूण कुमार वर्मा और जनपद पंचायत कांकेर सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुष्पराज पात्र, संजय राय तथा दुर्गावती कुजूर को सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद नरहरपुर सीमा क्षेत्र के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी कांकेर श्री पौरस वेन्ताल तथा सुश्री भाग्यश्री, नगर पंचायत चारामा सीमा क्षेत्र के लिए…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में प्रत्याशी राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य के लिए आदर्श आचरण संहिता पालन कराने के लिए समिति गठन किया गया है। जारी आदेशानुसार संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को संयोजक तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी और प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु घोषणा की जा चुकी है। जिले में स्थित नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत में मतदान आगामी 11 फरवरी एवं 15 फरवरी को मतगणना सम्पन्न होगी। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में तीन चरणों में क्रमशः 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान, मतगणना सम्पन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। मतदान के माध्यम से जनता…

Read More

राजनांदगांव 21 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की घोषणा के साथ जिले के संपूर्ण क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय कर्मचारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर…

Read More

राजनांदगांव 21 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल ने आदर्श आचरण संहिता को ध्यान में रखते हुए जिले में स्थित सर्किट हाऊस तथा लोक निर्माण विभाग जल संसाधन विभाग व वन विभाग के विश्राम गृहों के आरक्षण हेतु निर्वाचन की कार्रवाई समाप्त होने तक संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अधिकृत किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी आदर्श आचरण संहिता के कंडिका 7 (3) को ध्यान में रखते हुए विश्रामगृहों को नियमानुसार आरक्षित करेंगे।

Read More

राजनांदगांव 21 जनवरी 2025। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में जारी किए गए शस्त्रों को आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहने की अवधि में संबंधित थानों में जमा कराया जाएगा। जिला स्तर पर शस्त्र अनुज्ञप्ति के परीक्षण एवं शस्त्रों के संबंधित थाने में जमा कराए जाने के लिए परीक्षण कर आदेश पारित किए जाने हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल अध्यक्ष है तथा पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के स्थायी आदेशों के द्वारा भी निर्वाचन के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश के संदर्भ में यह आवश्यक हो गया है कि जिले में लोक शांति बनाये रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अन्य उपायों के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक उपाय भी किये जाएंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले…

Read More

गरियाबंद 21 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के तहत शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न होने तक लागू रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी या उनके द्वारा अधीकृत अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। कोई भी अधिकारी – कर्मचारी के बिना अनुमति के अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय परित्याग करने पर संबंधित जिला…

Read More