सुकमा: बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोते हुए तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के हर कोने में विकास होगा और विकास की राह में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत सुकमा जिले के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए सुकमा में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की घोषणा की और 16 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Author: Chhattisgarh Rajya
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 30 मई को खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बनाए, जबकि गुजरात की टीम 208 रन ही बना पाई। अब मुंबई इंडियंस 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। आईपीएल में 2011 से अब तक मुंबई इंडियंस ने चार बार क्वालीफायर-2 खेला है, जिनमें से दो बार वे जीत चुके हैं और दो…
शोभिता धुलिपाला ने फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2013 में उपविजेता का खिताब जीतकर देशभर में खूब नाम कमाया। उन्होंने फिलीपींस में आयोजित मिस अर्थ 2013 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वहां मिस फोटोजेनिक, मिस इको ब्यूटी, और मिस टैलेंट जैसे कई पुरस्कार जीते। अभिनय में अपनी खास पहचान बनाने वाली शोभिता ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ (2019-2023), तेलुगु हिट फिल्म ‘गुडाचारी’ (2018),…
भारत में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2,710 तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी के बीच, WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस भविष्य में हमारे साथ रहेगा और समय-समय पर कोविड-19 के मामले बढ़ते रहेंगे। हालांकि, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली और टीकाकरण के कारण संक्रमण अब पहले से काफी हल्का हो गया है। सौम्या स्वामीनाथन ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल संक्रमणों जैसे कोविड-19, इन्फ्लूएंजा या अन्य श्वसन वायरस के इलाज में एंटीबायोटिक्स कारगर नहीं…
Weekly Finance Horoscope: 2 से 8 जून 2025 तक का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल नया सप्ताह शुरू होने वाला है और इस बार मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। मेष:आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। भविष्य की योजनाओं के लिए अपनी बचत बढ़ाने पर ध्यान दें। वृषभ:वित्तीय चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन बचत बनाए रखना जरूरी है। जल्द ही लाभदायक निवेश के अवसर मिलेंगे जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। मिथुन:आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नए निवेश के लिए…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक अनोखा घोटाला सामने आया है, जहां तकनीकी कर्मचारियों के लिए निर्धारित गुड़ का वितरण असली कर्मचारियों से कहीं अधिक दिखाया जा रहा है। राज्य विद्युत मंडल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) में सिर्फ 160 तकनीकी कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन दस्तावेजों में 400 कर्मचारियों को गुड़ बांटने का रिकार्ड बनाया गया है। इसका मतलब है कि 240 ऐसे लोग भी गुड़ ले रहे हैं, जो इस योजना के पात्र नहीं हैं। दरअसल, 14 मई 2003 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को कोयला-राखड़ के प्रदूषण से बचाने और स्वास्थ्य सुधार के…
कोरिया/अंबिकापुर: कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम छिंदिया में सांप के डसने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुवार रात अपने पलंग पर सो रहे थे, तभी अचानक उनके शरीर में दर्द शुरू हो गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मां भाग्यश्री, जो पास ही सो रही थीं, बच्चों की हालत देखकर चिंतित हो गईं। पिता घर पर नहीं थे, इसलिए मां ने पड़ोसी की मदद से बच्चों को निजी वाहन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। बैकुंठपुर अस्पताल में छोटे भाई मानव राजवाड़े (9 वर्ष) की मौत हो गई। बड़े भाई सूर्या राजवाड़े…
रायपुर: जांजगीर जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए, अपनी बेटी की उम्र की युवती से शादी करने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पत्नी ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग में की है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने इस शिकायत की जांच के बाद अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश जिला कलेक्टर जांजगीर को की है। जल्द ही निलंबन के लिए अनुशंसा पत्र भेजा जाएगा। सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर…
रायपुर: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में रायपुर स्थित भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ कार्रवाई की है। सीबीआई ने 28 मई को पटेल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया और इसके बाद रायपुर विधानसभा के पास स्थित उनके कार्यालय और आवास समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की। 12 वर्षों में खड़ी की करोड़ों की संपत्ति CBI जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र कुमार पटेल ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 के बीच अपनी पत्नी और पुत्र के…
बालोद: नरबलि की आशंका ने दहशत फैलाई, अंधविश्वास की डरावनी परछाई में उलझी रहस्यमयी हत्या26 मई को छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिर्राभाठा में बैगा पुनीत राम ठाकुर की रहस्यमयी और दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। पहले पुलिस ने इसे बैगाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या करार दिया था, लेकिन अब मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने इसे नरबलि बताते हुए मामला एक नए मोड़ पर पहुंचा दिया है। भयावह घटनाक्रम: पोती का बयान चौंकाने वाला मृतक की छह वर्षीय पोती डुमेश्वरी के अनुसार, घटना से…
