जगदलपुर: भारत में पांच हजार से अधिक सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष नेता बसव राजू के मारे जाने पर तुर्की के एक वामपंथी उग्रवादी संगठन ने विरोध जताते हुए भारत सरकार की आलोचना की है। संगठन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हथियारबंद, नकाबपोश सदस्य एक बयान पढ़ते हुए बसव राजू को “महान नायक” बताया और पिपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के मारे गए 27 माओवादियों के प्रति शोक व्यक्त किया। करीब साढ़े चार मिनट के इस वीडियो में भाजपा पर फासीवाद और पूंजीवाद को बढ़ावा देने के…
Author: Chhattisgarh Rajya
पेंड्रा: गौरेल पेंड्रा-मरवाही जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। 35 वर्षीय पीड़िता पैदल घर लौट रही थी, तभी सड़क किनारे बैठे चार लोगों—जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था—ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन मरवाही थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी नाबालिग अभी फरार है। पीड़िता ने मरवाही थाने…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सूरजपुर जिले के बहुचर्चित गैंगरेप मामले में सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले में आंशिक संशोधन किया है। कोर्ट ने पांच आरोपियों को पॉक्सो, एससी/एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया, लेकिन भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराओं के तहत दी गई सजा को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की स्पष्ट, सुसंगत और चिकित्सकीय रूप से पुष्ट गवाही, उसका गर्भवती होना और बच्चे का जन्म होना घटना की पुष्टि करता है। केवल वीडियो साक्ष्य की अनुपस्थिति या डीएनए रिपोर्ट का मेल न खाना आरोपियों को आरोपों…
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक शहीद की बेटी को पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी का शिकार होना पड़ा। मामला मदनवाड़ा कोरकोट्टी का है, जहां साल 2009 में नक्सली हमले में जवान प्रकाश वर्मा शहीद हो गए थे। उनके पिता के निधन के बाद उनकी बेटी विद्या वर्मा भी देश सेवा करने का सपना लेकर सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रही थी। तैयारी के दौरान विद्या लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव से मिली, जिसने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने विद्या से 5 लाख से ज्यादा रुपये…
सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आज याचिका पर आदेश दिया कि नीट पीजी की परीक्षा अब नीट यूजी की तरह एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 15 जून से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा की व्यवस्था एक पाली में करें और पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रमनाथ, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की बेंच ने की, जिसमें बेंच ने दो पालियों में परीक्षा कराने के नोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली…
पुंछ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पुंछ पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने निर्दोष नागरिकों और हमारे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया, जिससे कई लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा या सरकारी सहायता से इस क्षति की भरपाई संभव नहीं, लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार, केंद्र सरकार और पूरे देश की जनता आपके साथ खड़ी है। अमित शाह ने कहा कि पुंछ के नागरिकों और अधिकारियों के देशभक्ति के जज्बे ने पूरे देश को साहस दिया है।…
ग्लोबल ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म OYO अपनी पैरेंट कंपनी ओरावेल स्टेज़ का नाम बदलने की योजना बना रहा है। इसके लिए OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने नए नाम के सुझाव आमंत्रित किए हैं। खबरों के मुताबिक, OYO प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पेशकश बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और यह कदम कंपनी के आईपीओ लॉन्च की रणनीति का हिस्सा है। इस नामकरण प्रक्रिया के विजेता को 3 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा और उन्हें रितेश अग्रवाल से मिलने का मौका भी दिया जाएगा। अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे एक नया, बोल्ड, एक-शब्द कॉर्पोरेट नाम चाहते हैं, जो…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए प्रदेश के तीन गांवों—बेमेतरा जिले के टेमरी, गरियाबंद जिले के मड़वा डीह और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सोनपुरी—को गोद लेने का संकल्प लिया है। इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के तहत समुदाय को शामिल करते हुए सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। हालांकि, इन गांवों के विकास के लिए कोई अतिरिक्त फंड नहीं दिया जाएगा, बल्कि उपलब्ध योजनाओं की राशि का सही उपयोग और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल के जरिए सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सीधे गांवों तक…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर जिले के भैंसा गांव में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 110 पक्के मकानों की चाबियां हितग्राहियों को सौंपीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान वैज्ञानिक सहयोग और अनुसंधान को सीधे खेतों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसमें केंद्र और राज्य के वैज्ञानिक मिलकर काम करेंगे और अगले दिनों में राज्य के 13…
आईपीएल 2025 सीजन में 29 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पंजाब किंग्स ने इस सीजन लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल किया था, इसलिए क्वालीफायर-1 में मिली यह हार उनके लिए बड़ा झटका साबित हुई। फिर भी पंजाब किंग्स के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका बचा है, जिसके लिए उन्हें 1 जून को क्वालीफायर-2 में जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच फैंस के बीच यह भी चर्चा हो…
