मधुमक्खियों के हमले से सीआरपीएफ की दो वर्षीय स्निफर डॉग रोलो की मौत हो गई। रोलो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में माओवादी विरोधी अभियान का हिस्सा थी। इस अभियान में सुरक्षा बलों की टीम ने 31 माओवादी नक्सलियों को ढेर किया, जबकि रोलो एकमात्र जानवर थी जिसने इस संघर्ष में अपनी जान गंवाई। सीआरपीएफ महानिदेशक ने रोलो को मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया है। अधिकारियों के अनुसार, बेल्जियन शेफर्ड नस्ल की रोलो 27 अप्रैल को तलाशी अभियान के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले की चपेट में आ गई और उसे करीब 200 डंक लगे। गंभीर…
Author: Chhattisgarh Rajya
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार अभियान का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अचानक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के सीतगांव पहुंचे, जहां उनका अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गुलाब के फूल भेंटकर स्वागत किया। यहां सीएम ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र सीमा के नजदीक स्थित सीतगांव में उतरा। वे समाधान शिविर में शामिल होकर सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। साथ ही, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं। ‘सुशासन तिहार’ अभियान का तीसरा चरण 5 मई से…
कोरबा: कोरबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दूल्हे की गाड़ी को स्टंट करते हुए चला रहे उसके जीजा ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीजे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास हुआ। बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी। शादी…
कभी अपनी प्लेबॉय इमेज को लेकर चर्चाओं में रहने वाले रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेज़ को डेट किया है। उनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। यहां तक कि एक बार उनके पिता ऋषि कपूर ने मीडिया में कहा था कि रणबीर एक ही समय में चार लड़कियों को डेट कर रहे थे। हालांकि, बाद में रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट आईं, जिनसे उन्होंने शादी की और अब दोनों एक प्यारी बेटी राहा के माता-पिता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब रणबीर को उनकी को-स्टार ने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियान ने अब पहले से कहीं अधिक गति पकड़ ली है। जहां वर्ष 2024 के अंत तक औसतन हर महीने 21 माओवादी मारे जा रहे थे, वहीं 2025 के पहले चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 43 प्रति माह हो गया है। इस अवधि में कुल 174 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति और लगातार दबाव के चलते माओवादी संगठन कमजोर होते जा रहे हैं। अब ये संगठन छोटे-छोटे समूहों में बंट रहे हैं, जिससे इनकी संरचना टूट रही है। इसका असर बीजापुर, दंतेवाड़ा,…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। बारिश की तैयारी के तहत नगरीय प्रशासन ने अब से ही कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में वर्षों से नालियों पर चल रहे अवैध कब्जों को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करके हटाया। इन अवैध कब्जों के कारण बरसात के दिनों में जलभराव और पानी की निकासी में समस्या होती थी, जिससे यात्रियों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शुक्रवार को तहसीलदार मनीष सूर्यवंसी की देखरेख में नगर पालिका टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में यह अतिक्रमण हटाने का काम संपन्न हुआ। प्रशासन ने…
भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति व्यक्त की है, जिससे LoC और सीमा पर शांति का माहौल कायम हो गया है। देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद को खत्म करना है। क्या कहा मुख्यमंत्री सैनी ने? हरियाणा के मुख्यमंत्री…
Love Horoscope 16 May 2025: जानिए आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और कौन-से उपाय आपके रिश्ते को बना सकते हैं और भी खास। ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला आपको बता रहे हैं प्रेम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी। मेष (Aries) गणेशजी कहते हैं कि कुछ मुद्दे लंबे समय से अधूरे पड़े थे, लेकिन आज आप और आपके पार्टनर इन्हें सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आप दोनों अपने रिश्ते की खोई हुई मिठास को वापस लाने की कोशिश करेंगे। धैर्य और समझदारी से किया गया प्रयास आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। शुभ रंग: लाल…
रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र की समता कॉलोनी में 30 अप्रैल 2025 को हुई 4.40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई इस लूट में शामिल पांच आरोपियों को आजाद चौक पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान, रायपुर और अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों से एफआईआर में दर्ज रकम से कहीं अधिक — कुल 15 लाख रुपये बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के बाद बरामद राशि और बढ़ने की संभावना…
बलरामपुर जिले के कुसमी-चांदो मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बरातियों से भरी बस निर्माणाधीन कंठी घाट की घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और महिला-बच्चों समेत लगभग 60 बराती घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर जिला अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जहां छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की चीख-पुकार सुनाई दी। चांदो थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके…
