आजकल नौकरीपेशा लोगों को अक्सर क्रेडिट कार्ड कंपनियों से आकर्षक ऑफर्स के फोन मिलते रहते हैं। खासकर युवाओं में क्रेडिट कार्ड का क्रेज तेजी से बढ़ा है क्योंकि यह खरीदारी में आजादी देता है। ऑनलाइन हो या ऑफलाइन शॉपिंग, लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि यूटिलिटी बिल और थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए खुद को हाउस रेंट या अन्य भुगतान के नाम पर भी पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। लेकिन यह सुविधा कई बार कर्ज के जाल में फंसने का कारण बन जाती है। लगातार बड़ी खरीदारी और खुद को पैसे ट्रांसफर करने की आदत कर्ज…
Author: Chhattisgarh Rajya
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए सभी टीमों की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। फाइनल मुकाबला अभी बाकी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका 11 जून को लॉर्ड्स में आमने-सामने होंगी, इसलिए पहले और दूसरे स्थान की इनामी राशि तो तय हो चुकी है, लेकिन बाकी टीमों की रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। तीसरे स्थान पर रही टीम इंडिया को इस बार अच्छी-खासी रकम मिलेगी, हालांकि टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई। भारत को तीसरे पायदान पर रहने के चलते करीब 12.85 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं पाकिस्तान का प्रदर्शन…
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली, जो सीरियल ‘अनुपमा’ में अपनी दमदार भूमिका के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में एक अफवाह के चलते भावुक और नाराज नजर आईं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि उन्हें ‘अनुपमा’ के सेट पर एक कुत्ते ने काट लिया है। इस झूठी खबर के फैलते ही उन्हें कई कॉल्स और मैसेज आने लगे, जिससे परेशान होकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और इस अफवाह का खंडन किया। वीडियो में रुपाली ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी कुत्ते ने नहीं काटा है और यह खबर पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने…
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को ‘सुशासन तिहार’ के तहत दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर का दौरा किया। यह गांव एक समय नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब वहां विकास और बदलाव की लहर बह रही है। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। वे खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज़ में महुआ और आम की पत्तियों से बने हार और गौर…
रायपुर। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में हाल ही में चले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के किले को हिला कर रख दिया है। इस ऐतिहासिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें संगठन के उच्च रैंक के ACM और DVCM स्तर के कैडर शामिल थे। अब इस सफलता को स्थायी बदलाव में बदलने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद मौके पर पहुंचेंगे और बहादुर जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री आज बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर स्थित गलगम के सीआरपीएफ कैंप पहुंचेंगे। वे…
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भिलाई में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले दो साल से फर्जी नाम और पहचान के सहारे भारत में रह रही थी। असली नाम पन्ना बीबी (पिता – अब्दुल रौफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी दीधीरपार, जिला खुलना, बांग्लादेश) है, लेकिन वह भिलाई में “अंजलि सिंह उर्फ काकोली घोष” के नाम से रह रही थी। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनवाया और उसका इस्तेमाल इलाज समेत विभिन्न कामों में किया। जब एसटीएफ की टीम ने…
बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित राजीव कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है और जनता को अब महसूस हो गया है कि भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस सरकार को सबक सिखाना होगा। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बस्तर की खनिज संपदा को निजी उद्योगपतियों को बेचने में लगी हुई है। उन्होंने…
बिलासपुर (CG HC Rape Case): छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में झूठे विवाह के वादे पर दुष्कर्म के आरोप में निचली अदालत द्वारा 10 साल की सजा पाए युवक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि पीड़िता न केवल बालिग और विवाहित थी, बल्कि वह एक सरकारी अधिकारी भी थी, जो अपने भले-बुरे का निर्णय खुद लेने में सक्षम थी। ऐसे में यह साबित नहीं हो पाया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए या विवाह का झूठा वादा कर धोखा दिया। मामला जांजगीर-चांपा…
कोरबा: कोरबा शहर के रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया के चलते अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल के अग्निशमन उपकरणों और पानी की मदद से आग को नियंत्रण में किया गया। घटना की सूचना पाकर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी समेत कई डॉक्टर और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने की वजह से अस्पताल में कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
रायपुर: राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई। तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) से जयस्तंभ चौक तक निकाली गई इस देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। लेकिन यात्रा के दौरान शहर के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। इसी दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी का काफिला नगर घड़ी चौक के पास जाम में फंस गया। स्थिति को समझते हुए भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) रायपुर के उपाध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा ने एक अलग पहल की। अश्वनी ने सोशल मीडिया पर बताया कि जब सभी…
