Author: Chhattisgarh Rajya

तेलंगाना में ओबीसी को 42% आरक्षण पर राहुल गांधी का समर्थन हाल ही में तेलंगाना सरकार ने राज्य में ओबीसी समुदाय के लिए 42% आरक्षण देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ओबीसी आबादी की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस फैसले की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे क्रांतिकारी कदम बताते हुए लिखा कि X-Ray यानी जातिगत जनगणना से ही पिछड़े और वंचित समुदायों को उनका उचित हक मिल सकता है। कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना…

Read More

लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं प्रयागराज में हुए महाकुंभ पर वक्तव्य देने के लिए उपस्थित हुआ हूं। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए मैं देशवासियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। महाकुंभ की सफलता में सरकार, समाज और सभी कर्मयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से प्रयागराज की जनता और देशभर से आए श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। यह आयोजन जनता जनार्दन के संकल्प और श्रद्धा से प्रेरित था। महाकुंभ…

Read More

मुख्य बातें: MP-CG की ताजा खबरें मंडला एनकाउंटर का मुद्दा विधानसभा में गूंजेगा पत्रकार मुकेश चंद्राकर केस में बड़ा अपडेट भोपाल: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के करोड़पति आरक्षक सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल की न्यायिक हिरासत 29 मार्च तक बढ़ा दी गई है। लोकायुक्त विशेष न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया। सौरभ शर्मा को आरटीओ घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। बीजापुर: छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में एसआईटी मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। 1 जनवरी 2025 की रात उनकी हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में दबा दिया…

Read More

बीजापुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। मंगलवार को एसआईटी इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। हत्याकांड की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी, जिसमें खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने वारदात से 3-5 दिन पहले ही हत्या की पूरी साजिश रच ली थी। दरअसल, मुकेश ने सड़क निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर रिपोर्टिंग की थी, जिससे आरोपी सुरेश नाराज था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हत्या की पूरी घटना: 1 जनवरी 2025: बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर…

Read More

रायपुर। रायपुर के पास मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में सोमवार को एक दर्दनाक घटना हुई। बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा के एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने अब तक झगड़े के सही कारण की पुष्टि नहीं की है। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एएसआई और कांस्टेबल के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते गुस्से में आकर सरोज कुमार ने अपनी…

Read More

बिलासपुर: शहर की सड़कों पर मवेशियों की अनियंत्रित आवाजाही यातायात व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। प्रमुख चौक-चौराहों पर सिग्नल के दौरान वाहन चालक फंस जाते हैं, जबकि बीच सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है, क्योंकि मवेशी कभी भी सड़क पर आ सकते हैं। खासतौर पर सत्यम चौक, गोलबाजार और मां महामाया चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। नगर निगम और यातायात विभाग की अनदेखी से यह समस्या और विकराल हो गई है। शहर के…

Read More

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न विकास कार्यों के चलते 36 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है, जबकि सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह निर्णय बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है। रेलवे मंडल के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल मार्ग अत्यधिक व्यस्त और पूर्वी भारत से जुड़े महत्वपूर्ण रेल मार्गों में से एक है। रेल परिचालन को सुचारू बनाने और यात्री…

Read More

विदेशी फंडिंग से मतांतरण पर सदन में हंगामा, गृहमंत्री बोले- लाएंगे सख्त कानून रायपुर। छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग और मतांतरण के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में जमकर बहस हुई। कुरूद के भाजपा विधायक अजय चंद्राकर समेत कई विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि चंगाई सभाओं की आड़ में एनजीओ के माध्यम से विदेशी फंड का इस्तेमाल कर मतांतरण कराया जा रहा है। विदेशी फंडिंग पर कड़ी निगरानी गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को आश्वस्त किया कि मतांतरण को रोकने के लिए सरकार देश का सबसे सख्त कानून लाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य…

Read More

भाजपा पार्षद को अवैधानिक गिरफ्तारी के बाद हाई कोर्ट से राहत, 24 घंटे में रिहाई का आदेश बिलासपुर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक पुराने मामले में अग्रिम जमानत मिलने के बावजूद बेल लेने पहुंचे भाजपा पार्षद संतोष उर्फ जालंधर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इस गिरफ्तारी को अवैधानिक मानते हुए 24 घंटे के भीतर उनकी रिहाई का आदेश दिया। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि पार्षद की गिरफ्तारी नियमों के खिलाफ की गई थी और मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की। मामला 21…

Read More

नक्सली आत्मसमर्पण कर लौट रहे मुख्यधारा में: सीएम साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभाव से नक्सली अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं। बीजापुर में 28 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने और सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह आत्मसमर्पण प्रदेश के शांतिपूर्ण और विकसित भविष्य…

Read More