Author: Chhattisgarh Rajya

साप्ताहिक प्रेम राशिफल (17 मार्च से 23 मार्च 2025): नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है, और यह मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों के लिए प्यार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ के लिए रिश्तों में संचार की अहम भूमिका होगी। आइए, मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ कैसी रहने वाली है। मेष: यदि आप किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं, तो पहल करने का यह सही समय है। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके…

Read More

साप्ताहिक करियर राशिफल (17 मार्च से 23 मार्च 2025) नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है, जो मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से कि इस हफ्ते करियर और शिक्षा के क्षेत्र में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी। मेष: इस सप्ताह लंबित शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने का सही समय है। अतीत को लेकर अधिक न सोचें और परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान दें। डिजिटल मार्केटिंग या सोशल मीडिया के छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में साक्षात्कार में सफल हो सकते हैं। वृषभ: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की…

Read More

होली का जश्न और बॉलीवुड की भावनाएं देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम रही, बच्चों की मस्ती और खुशियों ने माहौल रंगीन बना दिया। बॉलीवुड ने भी अपने अंदाज में होली मनाई, लेकिन कुछ सितारों के लिए यह त्योहार दुख भरी खबर लेकर आया। निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी के निधन से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल, करण जौहर, जया बच्चन, आशुतोष गोवरिकर और किरण राव जैसे कई फिल्मी सितारों की होली फीकी पड़ गई। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) रणबीर-आलिया की होली रही सुनी…

Read More

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद बना वजह सोनीपत जिले के गोहाना में होली की रात बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेंद्र भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष थे। यह वारदात रात करीब साढ़े 9 बजे उनके गांव जवाहरा में हुई, जहां पड़ोसी ने उन्हें गोली मार दी। जमीन विवाद बना हत्या का कारण जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र जवाहरा और उनके पड़ोसी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीजेपी नेता ने आरोपी के रिश्तेदार, यानी उसकी बुआ से जमीन खरीदी थी, जिससे आरोपी नाराज था। उसने…

Read More

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के करजी गांव में होलिका दहन के बाद जलते अंगारों पर नंगे पैर चलने की परंपरा इस वर्ष भी गुरुवार रात को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निभाई गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस अनोखी परंपरा में भाग लिया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन को देखने और इसमें शामिल होने पहुंचे। ग्रामीणों की मान्यता है कि अंगारों पर श्रद्धा से चलने वाले लोगों को कोई बीमारी नहीं होती और गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है। करजी गांव, जो व्यवसायिक खेती के लिए प्रसिद्ध है, में होलिका दहन…

Read More

रायपुर। आरंग इलाके के ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसासुर खार में मिले नरकंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय धनेंद्र साहू के रूप में हुई। प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंदिर हसौद क्षेत्र के रीवा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर सिन्हा, 20 वर्षीय टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव, 19 वर्षीय राहुल ध्रुव और 23 वर्षीय कुलेश्वर ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे हुआ मामले का खुलासा 23 फरवरी को अनुसुईसा साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा धनेंद्र साहू और बेटी बस से…

Read More

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, शव झाड़ियों में छुपाकर पति फरार बिलासपुर। फूफा के साथ अवैध संबंध की आशंका में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को नहर किनारे झाड़ियों में छुपाया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी को उसके गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। अज्ञात महिला का शव मिलने से खुला मामला सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह खमतराई में नहर…

Read More

चुनाव के कारण अटके मनरेगा प्रोजेक्ट, अब मजदूरों की वापसी से कार्य में आई तेजी रायपुर। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के कारण जिले में मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्य प्रभावित हुए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण का कार्य जारी था, लेकिन मजदूरों ने मनरेगा छोड़कर चुनाव प्रचार में भाग लेना शुरू कर दिया। चुनाव प्रचार के दौरान मजदूरों को मनरेगा की तुलना में अधिक पारिश्रमिक मिलने के कारण वे रैलियों और प्रचार अभियानों में जुट गए, जिससे गहरीकरण कार्य ठप पड़ गया। अब चुनाव समाप्त हो गए हैं, और मजदूर धीरे-धीरे फिर से मनरेगा…

Read More

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के लिए सामूहिक आत्मसमर्पण अभियान शुरू रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए सामूहिक आत्मसमर्पण अभियान शुरू करने का फैसला किया है। सरकार की नई पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस नीति का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण-पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025’ को मंजूरी दी है। इससे पहले, जनवरी 2024…

Read More

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट के टाइगर पाइंट पर स्थित झोपड़ीनुमा दुकानों में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग जंगल तक फैल गई थी, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। टाइगर पाइंट, मैनपाट का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों ने झोपड़ीनुमा दुकानें खोली थीं, जहां खाने-पीने के सामान और होटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती थीं। होली…

Read More