राजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का आरोप: 1968 में इंदिरा गांधी सरकार ने पाकिस्तान को रन ऑफ कच्छ की जमीन सौंपी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी सरकार ने रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान को सौंपा था।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि 1965 की जंग में भारत की जीत के बावजूद इंदिरा गांधी की सरकार ने 1968 में रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर इलाका पाकिस्तान को सौंप दिया था। दुबे ने अपने दावे के समर्थन में एक दस्तावेज की प्रति भी साझा की, जिसमें इस भूमि हस्तांतरण का उल्लेख है।


उन्होंने इंदिरा गांधी को “आयरन लेडी” कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने संसद के विरोध के बावजूद भारत का हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। निशिकांत दुबे ने लिखा, “आज की कहानी बेहद दर्दनाक है। कांग्रेस ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा 1968 में पाकिस्तान को दे दिया। भारत ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाया, एक मध्यस्थ नियुक्त किया और यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को चुना गया। पूरी संसद ने इसका विरोध किया, लेकिन इंदिरा गांधी – जिन्हें आयरन लेडी कहा जाता है – ने डरकर देश का हिस्सा सौंप दिया। यही है आयरन लेडी की सच्चाई। कांग्रेस का हाथ हमेशा पाकिस्तान के साथ रहा है।”

Related Articles

Back to top button