Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
    • दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»UP-MP से लेकर बिहार तक अगले 7 दिन तेज हवाओं का दौर, दिल्ली में बढ़ेगा तापमान; जानें अन्य राज्यों का मौसम अपडेट
    राष्ट्रीय

    UP-MP से लेकर बिहार तक अगले 7 दिन तेज हवाओं का दौर, दिल्ली में बढ़ेगा तापमान; जानें अन्य राज्यों का मौसम अपडेट

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    UP-MP
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, बिहार-यूपी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-नोएडा में आज हल्की हवा चल सकती है, लेकिन तापमान 32 डिग्री बना रहेगा। अगले हफ्ते तक राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    दिल्ली का तापमान बढ़ेगा

    21 मार्च से दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और धूप तेज होगी। कल से अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है, जिसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

    बिहार में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और ओले गिरने की संभावना है। 20 मार्च को पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात हो सकता है, और अगले 2-3 दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

    यूपी में तेज हवाएं और बारिश के आसार

    उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों में कई जिलों में बारिश, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 और 21 मार्च को मौसम सुहाना रहेगा।

    मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

    मध्य प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, दिन के समय अच्छी धूप देखने को मिल रही है। अगले 36 घंटों में ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 26 मार्च तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 मार्च से फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.