GT vs MI: आईपीएल में गुजरात और मुंबई के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी, किसका पलड़ा भारी?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 की शुरुआत हार के साथ की। MI को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 11 रनों से हार मिली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से हराया था। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। इस अहम मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि अब तक आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।
GT vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल में अब तक 5 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। इन आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस का मुंबई इंडियंस के खिलाफ पलड़ा हल्का भारी है। अगर मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है, तो दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर हो जाएगा।
GT vs MI: पिछले मुकाबले का हाल
IPL 2024 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर खेलने के बावजूद 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई थी।
GT vs MI: दोनों टीमों का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
मुंबई इंडियंस:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।