Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कटरा में ओरी ने मचाया हड़कंप, 8 लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरी घटना
    मनोरंजन

    कटरा में ओरी ने मचाया हड़कंप, 8 लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरी घटना

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कटरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटरा के होटल में शराब पीने का मामला, ओरी समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

    कटरा पुलिस ने बॉलीवुड सोशलाइट ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा के प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि 15 मार्च को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें ओरी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए। वायरल तस्वीर में टेबल पर शराब की बोतलें रखी थीं, जबकि कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध है।

    पहले ही दी गई थी चेतावनी

    होटल प्रबंधन के अनुसार, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना होटल में ठहरे हुए थे। इन सभी को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि यह स्थान माता वैष्णो देवी का पवित्र धाम है। बावजूद इसके, उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया।

    पुलिस की सख्त कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह (जेकेपीएस) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक कटरा, उप पुलिस अधीक्षक कटरा और थाना प्रभारी कटरा को शामिल किया गया। इस टीम का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर नशे जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाना और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अपराधियों को दंडित करना है।

    एसएसपी रियासी का बयान

    एसएसपी रियासी ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “जो लोग शांति भंग करने और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर नशे और शराब जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

    (इनपुट: राही कपूर)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.