Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी, भारतीय हेड कोच ने पुलिस में दी शिकायत
    खेल

    गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी, भारतीय हेड कोच ने पुलिस में दी शिकायत

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गौतम गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर ने तुरंत दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और मध्य दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, गंभीर ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

    गंभीर ने पुलिस से अपने परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। दिल्ली पुलिस इस धमकी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और गौतम गंभीर एवं उनके परिवार की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठा रही है।

    22 अप्रैल को गौतम गंभीर को दो धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए, एक दोपहर और दूसरा शाम को। दोनों ई-मेल में ‘आई किल यू’ का संदेश लिखा था। यह पहली बार नहीं था जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली हो, 2021 में जब वह सांसद थे, तब भी उन्हें इसी तरह का एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था।

    गौतम गंभीर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई, जिनमें दो विदेशी भी शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थनाएं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।”

    इस हमले पर कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी शामिल थे। तेंदुलकर ने कहा, “पीड़ित परिवार असहनीय दुख से गुजर रहे होंगे। हम इस कठिन समय में उनके साथ हैं और न्याय की प्रार्थना करते हैं।” वहीं विराट कोहली ने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि जिन परिवारों ने इस कायरतापूर्ण हमले में अपनों को खो दिया, उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.