Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी मैच से बाहर, जुर्माना भी लगा
    खेल

    आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी मैच से बाहर, जुर्माना भी लगा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    आईपीएल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक मोड़ पर जाकर टाई हो गया। आखिरी गेंद तक किसी भी टीम की जीत तय नहीं लग रही थी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने भी 20 ओवरों में 188 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। हालांकि जीत के बावजूद दिल्ली के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल पर बीसीसीआई की ओर से कार्रवाई हुई है और उन पर जुर्माना लगाया गया है।

    IPL आचार संहिता के उल्लंघन पर मुनाफ पर कार्रवाई
    राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मुनाफ पटेल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसके चलते उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। मुनाफ ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है, जो खेल की भावना के विपरीत आचरण से जुड़ा है। इस स्तर के उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है।

    वर्ल्ड कप विजेता रह चुके हैं मुनाफ पटेल
    मुनाफ पटेल 2011 में भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट चटकाए थे। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 35 विकेट, वनडे में 86 और टी20 इंटरनेशनल में 4 विकेट दर्ज हैं। मुनाफ ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स
    अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने अब तक 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के 10 अंक हैं और नेट रन रेट +0.744 है, जिससे टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी मजबूत नजर आ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.