Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»खराब खानपान से तेजी से बढ़ रहा मोटापा, बाबा रामदेव से जानें वजन घटाने के आसान उपाय
    खानपान-सेहत

    खराब खानपान से तेजी से बढ़ रहा मोटापा, बाबा रामदेव से जानें वजन घटाने के आसान उपाय

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रामदेव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अधिकतर माएं बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने में असमर्थ रहती हैं। बच्चों की ज़िद और लाड़-प्यार में वे नूडल्स, पास्ता, पिज़्ज़ा जैसे जंक फूड उन्हें परोस देती हैं। आजकल तो बच्चों से यह पूछा जाता है कि “बेटा, क्या खाओगे?”—और बच्चे अपने नखरे दिखाते हैं। सभी माओं से अपील है कि यह पूछना बंद करें और बच्चों को वही खिलाएं जो सेहत के लिए सही है।

    यही गलत आदतें आज मोटापे जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे रही हैं। दुनियाभर में बीमारियों के साथ मोटापा भी तेजी से बढ़ रहा है। अकेले भारत में 14 करोड़ से अधिक लोग ओवरवेट हैं। अगर खानपान और जीवनशैली में बदलाव नहीं लाया गया, तो जर्नल ‘द लैंसेट’ के मुताबिक अगले 25 वर्षों में यह संख्या 44 करोड़ तक पहुंच सकती है। बढ़ता वजन मतलब सैकड़ों बीमारियों का न्योता, लेकिन अगर अभी से योग और सही आदतों को अपनाया जाए, तो न सिर्फ वजन कंट्रोल में रहेगा, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

    मोटापे के प्रमुख कारण:

    • खराब जीवनशैली
    • फास्ट फूड की अधिकता
    • मीठे व कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
    • मानसिक तनाव
    • एक्सरसाइज की कमी
    • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स
    • नींद की कमी

    मोटापा घटाने के रामबाण उपाय:

    • सुबह खाली पेट नींबू-पानी पीना
    • लौकी का सूप या जूस लेना
    • खाने से पहले सलाद जरूर खाना
    • रात को रोटी या चावल से परहेज़ करना
    • रात का भोजन 7 बजे से पहले करना
    • खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीना

    घरेलू उपाय:

    • अदरक-नींबू की चाय: फैट कंट्रोल करती है
    • त्रिफला चूर्ण: रात को 1 चम्मच गर्म पानी के साथ लें — पाचन सुधरेगा, वजन घटेगा
    • दालचीनी और शहद: 3-6 ग्राम दालचीनी को 200ml पानी में उबालें, 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं

    जीवनशैली में बदलाव:

    • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
    • कॉफी-चाय बार-बार ना पिएं
    • भूख लगने पर पहले पानी पिएं
    • खाने और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें

    सुबह जल्दी उठने की आदत डालें:

    • एक टाइम टेबल बनाएं
    • सोने का समय निश्चित करें
    • खुद को रोज़ सुबह जल्दी उठने की चुनौती दें
    • रात को सोने से पहले पानी पिएं

    इन आसान आदतों और घरेलू उपायों को अपनाकर आप न केवल मोटापे पर काबू पा सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की ओर भी कदम बढ़ा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.