मनोरंजन

“ऐश्वर्या और प्रियंका से कम नहीं ये मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड में छीन ली गईं फिल्में, झेली पति की मार, अब जी रही हैं ऐसी लाइफ”

"चमचमाती बॉलीवुड की दुनिया छोड़ एक्ट्रेस कर रही है वो काम, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बावजूद ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की तरह ये हसीना बॉलीवुड में सफलता नहीं पा सकी।"

बॉलीवुड में सफलता पाने का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, खासकर उन कलाकारों के लिए जिनकी आकांक्षाएं बहुत बड़ी होती हैं। हर साल कई नए चेहरे लाइमलाइट में आते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी पहचान बना पाते हैं। कुछ अभिनेता ऐसे भी होते हैं, जो सफल शुरुआत के बाद कुछ कारणों से अपना स्टारडम खो देते हैं और धीरे-धीरे पर्दे से गायब हो जाते हैं। उनकी ग्लैमरस दुनिया अचानक बदल जाती है। आज हम ऐसी ही एक कहानी पर बात करेंगे, जिसमें एक हसीना ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीते के बाद बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन सफलता उनके हाथ से फिसल गई।

यह कहानी है युक्ता मुखी की। युक्ता ने 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और इसके तीन साल बाद, 2002 में, बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘प्यासा’ फिल्म से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ आफताब शिवदासानी थे। अपनी पहली फिल्म से ही युक्ता को पहचान मिली, लेकिन बाद में उनका करियर ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चल पड़ा। ‘कब क्यों कहां’ और ‘हम तीन’ जैसी फिल्में बीच में ही बंद हो गईं, और ‘मार्केट’ और ‘इंसाफ’ जैसी फिल्मों ने उन्हें कोई खास सफलता नहीं दी।

युक्ता ने कुछ क्षेत्रीय फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वहां भी उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। 2019 में युक्ता को ‘गुड न्यूज’ फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला, हालांकि उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद युक्ता फिर से गायब हो गईं।

व्यक्तिगत जीवन में भी युक्ता को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 2008 में, युक्ता ने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की, और कुछ समय बाद उनका एक बेटा भी हुआ। लेकिन उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। युक्ता ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और एफआईआर भी दर्ज करवाई। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया।

2014 में युक्ता ने तलाक की अर्जी दी और अपने बेटे के साथ भारत वापस आ गईं। अब वह सिंगल मदर के रूप में जीवन बिता रही हैं। अभिनय छोड़कर, युक्ता अब सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं और एचआईवी/एड्स, ब्रेस्ट कैंसर, और थैलेसीमिया के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न अभियानों का हिस्सा हैं।

Related Articles

Back to top button