Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी
    • GIFT City बना भारत के वैश्विक वित्त का नया केंद्र, बैंकिंग परिसंपत्तियां 111 अरब डॉलर के पार
    • जहां कभी खेत और पशुपालन था रोजगार का आधार, वहीं अब पर्यटन ने बदल दी पूरी तस्वीर; एकता नगर बना विकास का नया मॉडल
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना: ‘कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है उनका खून?’
    राजनीति

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना: ‘कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है उनका खून?’

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    राहुल गांधी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को अब तक पकड़ने में असफलता, चीन-पाकिस्तान गठजोड़ की चुनौतियां और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की कोशिशों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़े सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सरकार की नीति और कार्रवाइयों पर तीखी आलोचना शुरू कर दी है।

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बीकानेर में दिए गए भाषण पर सबसे तेज हमला किया। उन्होंने पीएम से सवाल किया कि उनका खून केवल कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है? राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी, हल्के-फुल्के भाषण देना बंद करें। आपने भारत के सम्मान के साथ समझौता किया है। ट्रंप के सामने झुककर देश के हितों का त्याग क्यों किया? आतंकवाद पर पाकिस्तान के बयान पर भरोसा क्यों किया?”

    कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने भी पीएम के भाषण पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार खोखले डायलॉग देते रहते हैं, जबकि देश गंभीर सवालों का जवाब चाहता है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले को एक महीना बीत चुका है, लेकिन असली दोषी अब भी खुले घूम रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यही आतंकी गिरोह पिछले साल दिसंबर में पुंछ और इस साल अक्टूबर में गगनगीर व गुलमर्ग में हुए हमलों में भी शामिल था।

    जयराम ने सवाल किया कि इतने खतरनाक हत्यारे 18 महीने से खुले क्यों घूम रहे हैं? उन्होंने पीएम से पूछा कि पहलगाम हमले के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री शामिल क्यों नहीं हुए और अब तक कोई सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई गई? उन्होंने भारत के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने वाले 1994 के संसद प्रस्ताव को दोहराने और चीन-पाकिस्तान गठजोड़ के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की।

    इसके अलावा, जयराम रमेश ने भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता पर पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने पिछले 11 दिनों में आठ बार युद्धविराम का श्रेय खुद लिया है, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह

    July 25, 2026

    “समाज को युवाओं की बात सुननी होगी”, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा पीढ़ी को लेकर दिया बड़ा संदेश

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.