छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर से रायपुर और कोरबा जाने वाली ट्रेन रद्द, कई अन्य ट्रेनों पर भी असर

Indian Railway: रायपुर रेल मंडल में रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग के चलते बिलासपुर, रायपुर और कोरबा से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित की गई हैं, यात्री यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट पर स्थिति जरूर जांचें।

बिलासपुर (Bilaspur News)। रायपुर रेल मंडल के अप और मिडिल लाइन पर स्थित एलसी नंबर 378, निपनिया यार्ड (ईस्ट एंड) पर रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 21 मई की रात 9:30 बजे से 1:30 बजे तक अप लाइन पर और 12:55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर यातायात एवं विद्युत ब्लॉक रहेगा।

इस महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य को संपन्न करने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित किया है। रेलवे के अनुसार, 21 मई को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर और 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं 22 मई को 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर और 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें दैनिक यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। रेलवे ने यह ब्लॉक रात के समय निर्धारित किया है, ताकि एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव न पड़े।

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 12 दिन रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत गामहारीया और सीनी सेक्शन में अधोसंरचना कार्य के लिए टीआरटी मशीन से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून को रद्द रहेगी।

इसी तरह, 21 मई और 4, 11, 18, 25 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी, जबकि 22 मई और 5, 12, 19, 26 जून को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

  • 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को परिवर्तित मार्ग से कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी।
  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 22 मई और 1, 8, 15, 22, 29 जून को भी इसी मार्ग से संचालित होगी।
  • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को परिवर्तित मार्ग कांड्रा-सीनी (टाटानगर को छोड़कर) से चलेगी।
  • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 24, 31 मई और 7, 14, 21, 28 जून को इसी मार्ग से गुजरेगी।

Related Articles

Back to top button