Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»होली से पहले रंगों में सराबोर दिखे सलमान खान, ‘सिकंदर’ के गाने ने मचाया तहलका, जश्न में गूंजने लगा गीत
    मनोरंजन

    होली से पहले रंगों में सराबोर दिखे सलमान खान, ‘सिकंदर’ के गाने ने मचाया तहलका, जश्न में गूंजने लगा गीत

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सिकंदर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सलमान खान की फिल्म सिकंदर इस महीने 28 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। होली के जश्न के बीच फिल्म का नया गाना बम बम भोले रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सलमान खान रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना भी होली के रंग में सराबोर दिख रही हैं। स्क्रीन पर सलमान को इस अंदाज में देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    सलमान खान ने खुद शेयर किया वीडियो

    मंगलवार को सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बम बम भोले सॉन्ग आउट नाउ। साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर, एआर मुरुगुदास द्वारा निर्देशित।” इस गाने में सलमान खान लाल शर्ट में जबरदस्त स्वैग के साथ होली एंट्री लेते हैं, और बाद में रश्मिका मंदाना उनके साथ शामिल होती हैं। दोनों मिलकर रंगों के त्योहार को पूरी मस्ती के साथ सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। यह गाना होली के जश्न के लिए परफेक्ट ट्रैक माना जा रहा है। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है, समीर ने इसके बोल लिखे हैं, और शान, देव नेगी व अंतरा मित्रा ने अपनी आवाज दी है। डांस कोरियोग्राफी दिनेश मास्टर ने की है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    फैन्स ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

    गाने के ऑनलाइन शेयर होते ही फैन्स ने इसे हाथों-हाथ लिया और सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा, “जैसा कि मैंने टीज़र में सोचा था, गाना मनमोहक और बेहद आकर्षक है। यह होली पर हर प्लेलिस्ट में जरूर होगा!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मज़ा आ गया भाई!” तीसरे फैन ने लिखा, “बम बम भोले एक चार्टबस्टर होली सॉन्ग है, जिसमें सलमान खान का स्वैग देखते ही बनता है।”

    28 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

    बता दें कि सिकंदर का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगुदास कर रहे हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.