क्राइम

सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी का साथ उसके माता-पिता और भाई ने भी दिया, 60 दिन में ही पति को क्यों मार डाला…

उत्तर प्रदेश- बरेली से एक ऐसी  वारदात सामने आई है जिसने प्रेम और विश्वास के रिश्ते को पूरी तरह तार-तार कर दिया है. जो लड़की 9 साल तक लड़के के साथ अफेयर में रही. उसने शादी के महज 60 दिनों के भीतर अपने ही पति की जीवनलीला समाप्त कर दी.शादी के महज 60 दिनों के भीतर अपने ही पति की जीवनलीला समाप्त कर दी. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पत्नी का साथ उसके माता-पिता और भाई ने भी दिया. पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

जुए की लत और 20 हजार रुपये बने मौत का कारण

घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार, जितेन्द्र कुमार यादव और ज्योति के बीच पिछले 9 सालों से प्रेम संबंध था. दोनों ने परिवार की सहमति से 25 नवंबर 2025 को धूमधाम से शादी की थी. लेकिन खुशियों को नजर लग गई जब जितेन्द्र को ऑनलाइन जुए की लत लग गई. विवाद तब शुरू हुआ जब जितेन्द्र ने ज्योति के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालकर जुए में गंवा दिए.26 जनवरी को पैसों के लेनदेन को लेकर घर में भीषण झगड़ा हुआ, जिसके बाद ज्योति ने अपने मायके वालों को बुला लिया. 

हत्या के बाद ‘सुसाइड’ का ड्रामा

आरोप है कि ज्योति के मायके वालों के आते ही झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया. साक्ष्यों के अनुसार, ज्योति के माता-पिता ने जितेन्द्र के हाथ-पैर मजबूती से पकड़े. गुस्से में अंधी हुई ज्योति ने अपने ही पति का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने जितेन्द्र के ही मफलर से उसके शव को वेंटिलेटर की ग्रिल पर लटका दिया और ‘दामाद ने फांसी लगा ली’ का शोर मचाया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली ‘मर्डर’ की पोल

शुरुआत में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहानी पलट दी. रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि जितेन्द्र की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की और कड़ियां जुड़ती चली गईं.

तीन गिरफ्तार, एक अब भी फरार

सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी ज्योति, ससुर कालीचरन और सास चमेली को दबोच लिया है. पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस अब ज्योति के फरार भाई की तलाश में दबिश दे रही है.

Related Articles

Back to top button