Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सुबह होते ही शरीर में दिखें ये संकेत तो संभल जाएं, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल – डॉक्टर ने बताए डायबिटीज कंट्रोल करने के असरदार उपाय
    खानपान-सेहत

    सुबह होते ही शरीर में दिखें ये संकेत तो संभल जाएं, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल – डॉक्टर ने बताए डायबिटीज कंट्रोल करने के असरदार उपाय

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    डायबिटीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डायबिटीज यानी ब्लड शुगर का बढ़ना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। यह बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं होती, लेकिन सही देखभाल और लाइफस्टाइल में बदलाव से इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। डायबिटीज धीरे-धीरे आंखों, किडनी, दिल और अन्य अंगों पर असर डालती है। अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो बाद में बड़ी समस्या बन सकते हैं। खासतौर पर सुबह के समय शरीर में कुछ संकेत मिलते हैं, जो हाई ब्लड शुगर की ओर इशारा करते हैं।

    सुबह बढ़े हुए ब्लड शुगर के संकेत:

    • अगर सुबह उठते ही मुंह सूखा लगे और तेज प्यास लगे तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।
    • धुंधली नजर या आंखों में फोकस की कमी महसूस होना भी डायबिटीज का लक्षण है, क्योंकि यह आंखों को प्रभावित करती है।
    • पर्याप्त नींद लेने के बावजूद थकान और कमजोरी महसूस होना भी ब्लड शुगर असंतुलन का संकेत हो सकता है।
    • बार-बार पेशाब आना, बार-बार भूख लगना, हाथ कांपना और अत्यधिक पसीना आना भी हाई ब्लड शुगर के संकेत हैं।

    डायबिटीज कंट्रोल में कैसे रखें? डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए सबसे जरूरी है स्वस्थ जीवनशैली अपनाना। इसमें शामिल हैं:

    • संतुलित और हेल्दी डाइट लेना, जिसमें हाई फाइबर और प्रोटीन हो।
    • मीठी चीजों से परहेज करें और पैक्ड फूड से दूरी बनाएं।
    • नियमित रूप से वॉक या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
    • हर दिन 7-8 घंटे की नींद लें और तनाव से दूर रहें।
    • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

    समय रहते इन लक्षणों को पहचानकर और जीवनशैली में बदलाव करके डायबिटीज को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.