Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»MI के खिलाफ ट्रैविस हेड के पास डबल रिकॉर्ड बनाने का मौका, हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
    खेल

    MI के खिलाफ ट्रैविस हेड के पास डबल रिकॉर्ड बनाने का मौका, हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ट्रैविस हेड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। स्टेन का मानना है कि इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास का पहला 300+ स्कोर देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास पावर हिटिंग में माहिर बल्लेबाज हैं, जिससे इस तरह का स्कोर असंभव नहीं लगता।

    सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार 141 रन बनाए, जबकि ट्रैविस हेड ने 66 रनों की अहम पारी खेली। मौजूदा सीजन में भी दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

    ट्रैविस हेड के निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड

    1. आईपीएल में 1000 रन पूरे करने का मौका
    ट्रैविस हेड अब तक आईपीएल में 31 मुकाबलों में 986 रन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाते ही वह आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने 36.51 की औसत से ये रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उनका सर्वोच्च स्कोर 102 रन है।

    2. आईपीएल और टी20 में छक्कों के रिकॉर्ड के करीब
    ट्रैविस हेड को आईपीएल में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ एक छक्के की जरूरत है। वहीं टी20 क्रिकेट में 200 छक्कों के आंकड़े को छूने के लिए उन्हें सिर्फ 3 और छक्के चाहिए। हेड ने आईपीएल में अब तक 49 छक्के और 106 चौके जड़े हैं, जबकि अपने टी20 करियर के 152 मैचों में वह 197 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह यह डबल रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.