Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»युजवेंद्र चहल के पास सुनहरा मौका, तीन विकेट लेकर रच सकते हैं इतिहास
    खेल

    युजवेंद्र चहल के पास सुनहरा मौका, तीन विकेट लेकर रच सकते हैं इतिहास

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    युजवेंद्र चहल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब किंग्स की टीम 29 मई को आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। इस मुकाबले में पंजाब की नजरें जीत हासिल कर सीधे फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। पूरे सीजन में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। हालांकि चहल लीग स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों में उंगली की चोट के कारण नहीं खेल सके थे, लेकिन क्वालीफायर-1 में उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है। इस मैच में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका भी होगा।

    चहल के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और उनका आईपीएल रिकॉर्ड भी काफी प्रभावशाली रहा है। भारत में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में चहल फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। अगर वह आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह पीयूष चावला को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक चहल ने भारत में 254 टी20 मैचों में 23.94 की औसत से 287 विकेट लिए हैं, जबकि चावला के नाम 289 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में चहल को शीर्ष स्थान पाने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है।

    आरसीबी के खिलाफ कैसा रहा है चहल का रिकॉर्ड

    युजवेंद्र चहल ने 2014 से 2021 तक आईपीएल में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद वह दो सीजन राजस्थान रॉयल्स और इस साल पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 10 मैचों में 25.54 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं। अगर आईपीएल 2025 में उनके प्रदर्शन की बात करें, तो चहल ने अब तक 12 मैचों में 25.29 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में वह इस अहम मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी हासिल करना चाहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.