Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
    • असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात
    • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
    • विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
    • सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Chhaava Worldwide Collection: ‘तारा सिंह’ की चमक फीकी! ‘छावा’ ने तोड़ डाले इन फिल्मों के रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    Chhaava Worldwide Collection: ‘तारा सिंह’ की चमक फीकी! ‘छावा’ ने तोड़ डाले इन फिल्मों के रिकॉर्ड

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Chhaava
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म का दबदबा कायम है, वह है विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म छावा (Chhaava)। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। छावा के सामने क्रेजी आई और सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव जैसी नई फिल्में आईं, लेकिन किसी का भी असर इसकी कमाई पर नहीं पड़ा। जहां नई फिल्मों को थिएटर्स में दर्शक नहीं मिल रहे, वहीं छावा का क्रेज बरकरार है।

    यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक, छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। एक मराठी किताब छावा पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि 25 दिन बाद भी इसका बज़ कम नहीं हुआ है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

    छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    सिर्फ 25 दिनों में छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। छावा ने चौथे हफ्ते में कदम रखने से पहले ही गदर 2 को पीछे छोड़ दिया और अब यह आमिर खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

    छावा चौथी सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। इससे पहले स्त्री 2 (22 दिन), जवान (18 दिन) और पुष्पा 2 (11 दिन) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, छावा ने अब तक ओवरसीज में 88.84 करोड़ रुपये और भारत में 609.68 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। यानी 25 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 698.52 करोड़ रुपये हो गया है।

    टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल गदर 2 को भी छावा ने पीछे छोड़ दिया, जिसने वर्ल्डवाइड 691.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे पहले इसने सलमान खान की सुल्तान (614.49 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ दिया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार तक छावा का कलेक्शन 700 करोड़ रुपये के पार चला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Bigg Boss 20, Salman Khan के शो में इन दो कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल?

    August 6, 2026

    धनुष ने की छात्रों से तमिल सीखने की अपील

    August 6, 2026

    निर्देशक ने फिल्म रामायण की रिलीज़ डेट का किया ऐलान, 6 नवंबर 2026 को बड़े पर्दो पर आएगी फिल्म

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.