Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»आतंकी हमले से एक दिन पहले पहलगाम में था यह टीवी कपल, वादियों में मना रहे थे छुट्टी, हमले के बाद किया बड़ा खुलासा
    मनोरंजन

    आतंकी हमले से एक दिन पहले पहलगाम में था यह टीवी कपल, वादियों में मना रहे थे छुट्टी, हमले के बाद किया बड़ा खुलासा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    आतंकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस कायराना हमले को लेकर बॉलीवुड और टीवी कलाकारों में भी गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली है। सोनू सूद, अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी निंदा जाहिर की है। कई टीवी स्टार्स ने भी इस हमले के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम, जो पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, इस हमले के बारे में सुनकर चिंतित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वे दोनों सुरक्षित हैं।

    शोएब इब्राहिम ने दी जानकारी
    दीपिका और शोएब ने पहलगाम की बैसारन घाटी में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया कि वे सुरक्षित हैं। शोएब ने लिखा, “नमस्कार दोस्तों, आप सभी हमारी सेफ्टी के लिए चिंतित थे… हम सब सुरक्षित हैं, आज सुबह ही हम कश्मीर से निकल गए और अब दिल्ली पहुंच गए हैं। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।”

    दीपिका-शोएब मना रहे थे छुट्टियां
    दीपिका और शोएब के फैंस उनकी तस्वीरे और वीडियो देखकर चिंता में थे, क्योंकि वे लगातार सोशल मीडिया पर पहलगाम की खूबसूरत वादियों से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने पहलगाम की सैर का एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वे वादियों की खूबसूरती दिखाते नजर आ रहे थे। आतंकी हमले के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा के बारे में पूछा और चिंतित हो गए थे।

    पहलगाम में क्या हुआ?
    मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों ने हमले में 26 लोगों की जान ले ली और कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। मरने वालों में भारतीय मूल के दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आतंकवादियों ने पर्यटकों पर 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। दोपहर के समय आतंकी एक साथ आए और उन्होंने सैलानियों के आइडेंटिटी कार्ड चेक करने के बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.