मनोरंजन

बेटे के अलावा सिर्फ 5 महिलाओं को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं शाहरुख खान, हर एक से है खास जुड़ाव

शाहरुख खान को उनके फैंस इंस्टाग्राम पर खूब फॉलो करते हैं, लेकिन खुद किंग खान सिर्फ कुछ खास लोगों को ही फॉलो करते हैं। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कुल 6 नाम शामिल हैं, जिनमें से एक उनके बड़े बेटे आर्यन खान हैं। जानिए, बाकी किन लकी लोगों को मिला है ये खास स्थान।

शाहरुख खान की इंस्टाग्राम फॉलोइंग: सिर्फ 6 लोगों को दी खास जगह

शाहरुख खान—ये नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं। देश-विदेश में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं, जो उन्हें सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 47.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खुद सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं। सवाल ये उठता है कि आखिर ये लकी लोग कौन हैं?

सिर्फ 6 लोगों को करते हैं फॉलो

शाहरुख की फॉलो लिस्ट में सिर्फ 6 नाम हैं, जिनमें से एक उनके बड़े बेटे आर्यन खान हैं। बाकी 5 महिलाएं हैं, जो उनकी जिंदगी में बेहद खास जगह रखती हैं। एक्टर हमेशा खुद को “वुमन प्लेज़र” बताते हैं, और उनकी फॉलो लिस्ट भी यही दर्शाती है। आइए जानते हैं ये 5 महिलाएं कौन हैं और शाहरुख से इनका क्या कनेक्शन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @aliachhiba

1. गौरी खान

इस लिस्ट में पहला नाम उनकी पत्नी गौरी खान का है, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। शादी से पहले ही शाहरुख ने गौरी के लिए अपना दिल हार दिया था, और 1991 में दोनों ने शादी कर ली। पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से दोनों साथ हैं और तीन बच्चों—आर्यन, सुहाना और अबराम के माता-पिता हैं।

2. सुहाना खान

शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के बेहद करीब हैं और इसे छिपाने की जरूरत भी नहीं समझते। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर अक्सर शाहरुख के मजेदार कमेंट्स देखने को मिलते हैं। सुहाना अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं और जल्द ही फिल्म किंग में अपने पापा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

3. आलिया चिब्बा

आलिया चिब्बा कोई सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि शाहरुख के परिवार से हैं। वो गौरी खान की भांजी और शाहरुख के साले की बेटी हैं। दिल्ली में रहने वाली आलिया अपने कजिन्स सुहाना, आर्यन और अबराम के बेहद करीब हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरों में नजर आती हैं।

4. पूजा ददलानी

पूजा ददलानी सिर्फ शाहरुख की मैनेजर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की सदस्य जैसी हैं। 2012 से उनके साथ काम कर रही पूजा हर जगह उनके साथ नजर आती हैं और गौरी खान की भी करीबी दोस्त हैं। शाहरुख के करियर से जुड़े हर बड़े फैसले में पूजा अहम भूमिका निभाती हैं।

5. काजल आनंद

शाहरुख की करीबी दोस्त काजल आनंद भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से ‘पुतलू’ भी कहा जाता है। पेशे से वकील रह चुकीं काजल आनंद ने कई ब्रैंड्स शुरू किए हैं और फिल्मी दुनिया में एक चर्चित नाम हैं। संजय दत्त की लीगल टीम का हिस्सा रह चुकी काजल अब फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

शाहरुख की खास लिस्ट का हिस्सा बनने वाले ये 6 लोग उनकी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये दिखाता है कि किंग खान के लिए परिवार और करीबी दोस्त कितने मायने रखते हैं।

Related Articles

Back to top button