एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट रायपुर- छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहाँ की अनुकूल जलवायु और राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग की कल्याणकारी नीतियां स्थानीय किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। पारंपरिक खेती को छोड़कर यहाँ के प्रगतिशील किसान अब फलोद्यान की ओर रुख कर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी मैनपाट के ग्राम बारिमा निवासी कृषक मनोज यादव की है, जिन्होंने ग्राम कुदारीडीह…
Author: chhattisgarhrajya.in
कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम “कौशल ही आज के समय की सबसे बड़ी पूंजी है। जिस युवा के पास हुनर है, उसके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।” इसी सोच को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की विशा में लगातार कार्य कर रही है। विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर यह कहना सार्थक होगा कि छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की…
प्रदेश के विकास और जनहित के संकल्पों को साकार करने का सशक्त मंच है विधानसभा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ विधानसभा ने स्थापित की उत्कृष्ट संसदीय परंपराएं, लोकतांत्रिक मूल्यों को किया सशक्त – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विधानसभा परिसर में नवनिर्मित प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना होती है। यह प्रसन्नता का विषय है कि 1 नवंबर 2025 को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवीन विधानसभा भवन…
अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली अमिता श्रीवास को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अदम्य इच्छाशक्ति, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर विश्व की…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज गुरुवार को उनकी हड़ताल का 19वां दिन है। ऐसे में उनकी गिरती सेहत को देखते हुए सांसद शशि थरूर, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। हालांकि, राजनीतिक नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद सोनम वांगचुक ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने से साफ इनकार कर…
बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती की हत्या कर दी। युवती कानून की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक ने छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा ने 48 घंटे मौत और जिंदगी से संघर्ष किया और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान अमृता के रूप में हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई की शाम एचएएल रोड स्थित कोडिहल्ली इलाके में युवती पर युवक ने चाकू से हमला किया था। …
पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी और इलाके का कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवीश के पैर में गोली लग गई। घायल हए अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगा घाट पर हुई आमने-सामने की मठभेड़ पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया किसी बड़ी वारदात को अंजाम…
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्होंने किलियन एम्बापे को गोल्डन बूट की रेस में पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी ने अब तक 8-8 गोल किए हैं। फीफा वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस की टीम को स्पेन ने हराया था, जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल की रेस से बाहर होने के बावजूद एम्बापे के पास मेसी को…
जशपुर- ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये मूल्य का 552 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस की घेराबंदी देखकर कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 552 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया…
मध्य प्रदेश – मुरैना जिले में दो सालों ने अपने जीजा को अर्द्धनग्न कर बेरहमी से पीटा. जंजीर में जकड़कर और पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से जमकर पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा अपने सालों से उसे बख्शने की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा. जब युवक की पिटाई हो रही थी तो कोई वीडियो भी बना रहा था, जो अब वायरल हो गया है. दरअसल, मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव का है और घटना सोमवार की बताई जा रही है. आरोप है कि कीचोल गांव का रहने वाला जीजा नंदकिशोर…
