बिलासपुर, 26 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की खराब गुणवत्ता पर सभी बीईओ, बीआरसी, और संकुल प्रभारी को नोटिस दिया है। दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। कलेक्टर ने कहा है कि समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गयी है। मेरे द्वारा भी किए गए निरीक्षण में यह बात सामने आई है। जारी नोटिस में कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन योजना शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। योजना…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में सीपत के रलिया गांव के किसानों ने एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध न0 3 से निकलने वाले पानी से खेतों में दलदल होने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम मस्तूरी हो भेजा। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी रामायण साहू ने पटवारी…
बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय दौरे पर 26 नवम्बर को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल 26 नवम्बर को दोपहर 1 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे बिलासपुर एयरस्ट्रीप पहुंचेंगे। सर्किट हाऊस में अल्प विश्राम के बाद 3.30 बजे से 5 बजे तक स्थानीय ग्राम का भ्रमण करेंगे। दूसरे दिन वे 27 नवम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक ट्राईबल मामलों पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री पटेल अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के…
बिलासपुर, 26 नवंबर 2024/भारत में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान अंगीकरण की स्मृति में मनाया जाता है। संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने जिले के 123 अमृत सरोवर स्थलों पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। संविधान दिवस पर 26 नवंबर 2024 को सवेरे 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पठन होगा जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। सभी 123 अमृत सरोवर स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन करते हुए संविधान की प्रस्तावना…
बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि खरीदी कार्य से जुड़ी हर स्तर की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। केवल पंजीकृत किसानों से ही उन्हें जारी टोकन के हिसाब से धान खरीदी की जाए। किसानों के नाम पर अपना हित साधने और गड़बड़ी करने…
बिलासपुर, 26 नवंबर 2024/कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। वर्तमान में जिले के 04 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 30…
बिलासपुर, 26 नवम्बर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। श्री साव ने मंदिर का दर्शन कर मां महामाया देवी का आशीर्वाद लिया। राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पद प्रक्षालन कर सम्मान किया। जन्म दिवस की खुशी में उप मुख्यमंत्री जी को लड्डुओं से तौला गया और सभी का मुंह मीठा कराया गया।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 लाख रुपए के छह ई रिक्शा…
रायपुर 26 नवम्बर/ छत्तीसगढ़ राज्य की षष्ठम विधान सभा के रायपुर दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी हुए नव-निर्वाचित सदस्य सुनील कुमार सोनी ने विधान सभा में अपनी औपचारिक कार्यवाही पूरी की। उन्होंने विधानसभा भवन में उपस्थित होकर सभी आवश्यक प्रपत्रों को भरा और विभिन्न शाखाओं के कार्यों के साथ-साथ सदस्यों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। सुनील कुमार सोनी ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने नव-निर्वाचित सदस्य का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सुनील कुमार सोनी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र…
कोरबा 26 नवम्बर/ कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा तहसील के ग्राम दादरखुर्द में शासकीय भूमि में कब्जा कर फसल लेने वाले अतिक्रमणकारी प्रभाती लाल एवं पुरुषोत्तम घाडगे द्वारा 3-3 एकड़ राजस्व भूमि में कब्जा कर लिए गए धान के…
बिलासपुर 26 नवम्बर/ रतनपुर के कसेर पारा में रहने वाले राजेंद्र कसेर(54) टीचर थे। उनकी पोस्टिंग पथरिया में थी। रविवार 24 नवंबर की रात वे कवि सम्मेलन में बिलासपुर पुलिस लाइन आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वे अपने दो शिक्षक साथियों के साथ कार से रतनपुर आए। दोस्तों ने उन्हें घर के पास कार से उतार दिया। इसके बाद वे पैदल ही घर जाने के लिए निकले। इधर रातभर शिक्षक अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह उनका शव बिखमा तालाब के पास मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टीचर के स्वजन को दी। आसपास के लोगों ने…
