छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या और यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज…
Author: chhattisgarhrajya.in
इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें (पीएम मोदी ) गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने समारोह स्थल पर एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। इसके बाद औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पीएम मोदी की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर संग बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न स्थित गवर्नमेंट हाउस में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। गवर्नमेंट हाउस…
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ एक बार फिर सुर्खियों में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के महज दो दिन बाद फिल्म को हटाए जाने के बाद अब इसे देशभर के कई गुरुद्वारों में सामुदायिक स्क्रीनिंग के जरिए लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इस फैसले ने फिल्म को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। 48 घंटे बाद ही ओटीटी से हटी फिल्म फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है। लंबे समय तक सेंसर और रिलीज से जुड़े विवादों का सामना करने के बाद आखिरकार ये…
बुधवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 0.62 फीसदी या 493 अंक की बढ़त के साथ 76,967 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.60 फीसदी या 149 अंक की बढ़त के साथ 24,037 पर ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर,…
पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह के आवास के पास संदिग्ध हालत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के चेहरे पर गहरे जख्म और चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को किसी ने फोन पर दी शव की सूचना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर पुल के नीचे…
‘इन लोगों को भगवान राम से कोई वास्तविक लगाव नहीं है… जिस समाजवादी पार्टी ने पुलिस फायरिंग का ऑर्डर देकर सैकड़ों कारसेवकों को मरवा दिया, आज वही लोग राम जी को याद करने का ढोंग कर रहे हैं।’ बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भगवान राम के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सरावगी ने कहा कि ममता बनर्जी हो या कोई भी अन्य विपक्षी पार्टीराम भक्तों पर गोलियां चलवाने वालों का प्रभु श्री राम से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं हैं।
America-Iran News | ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज के बाहरी इलाके में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हमले के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। अहवाज के बाहरी इलाके को बनाया गया निशाना IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, खुजेस्तान प्रांत के सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था मामलों के उप-गवर्नर वलियोल्लाह हयाती…
पुणे | महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे के वक्त इमारत में करीब 23 लोग मौजूद थे, जो देखते ही देखते मलबे के नीचे दब गए। वहीं बचाव दल ने अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। पुणे आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। विभाग ने बताया कि…
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने SC में एक जवाबी हलफनामा दाखिल किया है। सोनम ने साफ तौर पर दावा किया है कि वे पूरी तरह से बेकसूर हैं और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। वहीं, मेघालय सरकार ने शीर्ष अदालत में उसकी जमानत रद्द करने की मांग की है। हालांकि इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की थी। कोर्ट ने मेघायल हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें सोनम रघुवंशी को जमानत दी थी। इस…
जम्मू: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए बुधवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय जत्था रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 9,837 श्रद्धालुओं का सातवां जत्था 361 वाहनों के काफिले में कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया गया। पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए 188 वाहनों में 5,337 श्रद्धालु रवाना हुए, जबकि छोटे बालटाल मार्ग के लिए 173 वाहनों में 4,500 श्रद्धालुओं को भेजा गया। रवाना हुए श्रद्धालुओं में 6,684 पुरुष, 2,730 महिलाएं, 21 बच्चे, 320 साधु, 80 साध्वियां तथा दो ट्रांसजेंडर श्रद्धालु…
