Author: chhattisgarhrajya.in

भारत की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम की चौथी खेप अगले महीने भारत पहुंचने वाली है। यह डिलीवरी भारत और रूस के बीच 2018 में हुए करीब 40 हजार करोड़ रुपये (5 अरब डॉलर) के समझौते का हिस्सा है। इससे पहले तीन यूनिट भारत को मिल चुकी हैं और वे अलग-अलग सीमाओं पर तैनात हैं। चौथी यूनिट आने के बाद देश का सुरक्षा कवच और भी ज्यादा ताकतवर हो जाएगा। S-400 डील क्या है और इतना खास क्यों? भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस के साथ…

Read More

सोचिए अगर कोई जीव हजारों साल तक बर्फ में दबा रहे और फिर अचानक जिंदा हो जाए! यह सुनने में किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे सच कर दिखाया है. 24,000 साल पुराना एक सूक्ष्म जीव जब दोबारा जिंदा हुआ, तो उसने सबको हैरान कर दिया. साइबेरिया की जमी हुई धरती में दबा एक सूक्ष्म जीव करीब 24,000 साल बाद फिर से जीवित हो गया. वैज्ञानिकों ने इसे जॉम्बी वर्म नाम दिया है, हालांकि असल में यह एक bdelloid rotifer नाम का सूक्ष्म बहुकोशिकीय जीव है. यह जीव अलाजेया नदी के पास पर्माफ्रॉस्ट (हमेशा जमी…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का लीग स्टेज अब आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। टूर्नामेंट अब बेहद रोमांचक मुकाम पर पहुंच गया है। कुछ टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से आगे निकल चुकी हैं, तो कुछ टीमें अभी भी अगर-मगर के बीच फंसी हुई हैं। आइए मौजूदा स्थिति को समझते हैं और देखते हैं कि कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं और किन टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है। टॉप 4 के बाहर की टीम 20 अंक तक पहुंच सकती है मौजूदा अंकतालिका पर नज़र डालें तो सभी टीमों ने आठ-आठ मुकाबले…

Read More

वर्शांग खैयर मणिपुर के उखरूल जिले के लॉन्गपी गाँव के निवासी हैं, जो अपने और अपने परिवार की रोजी-रोटी गाँव में उपलब्ध गारे और सर्पेंटीनाइट पत्थर से बर्तन बनाकर कमाते हैं। स्थानीय तांगखुल नागा जनजातियों के अनुसार, यह पारंपरिक शिल्प, देवी पंथोइबी की कृपा है और आज यह उनकी आय का मुख्य स्रोत है और इसने छोटे से गाँव को वैश्विक मानचित्र पर ला दिया है। इसी तरह, नॉर्थी कुट्टन, जो तमिलनाडु के उद्हगमंडलम जिले के पागलकोड मंड गाँव में रहते हैं, पारंपरिक कढ़ाई कला से अपनी आजीविका कमा रहे हैं। इस कढ़ाई कला का उपयोग नीलगिरी के हरे-भरे जंगलों…

Read More

रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग ने विंध्य क्षेत्र में पहली बार हृदय रोग से पीड़ित एक बच्ची का सफल सर्जरी करके एक नया इतिहास कायम किया है. यह पहली बार है जब विंध्य क्षेत्र में इस तरीके का पहला ऑपरेशन हुआ था, यह कारनामा डॉक्टर एस के त्रिपाठी और उनकी टीम ने किया है. इससे पहले टीम एक ही दिन दो किडनी ट्रांसप्लांट करने का कारनामा कर चुकी है. रीवा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग ने 6 वर्षीय मासूम के हृदय की सर्जरी सफलतापूर्वक करके एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है. डाक्टर एस के त्रिपाठी और उनकी टीम…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर जलाशय (बांध) निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। योजना के निर्माण से 150 हेक्टेयर में खरीफ और 50 हेक्टेयर में रबी सहित कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अम्बागढ़ चौकी की रेगाकठेरा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग…

Read More

अक्सर हम हर चीज को तेल-मसाले में भूनकर या उबालकर ही खाते हैं। हमें लगता है कि पकाने से खाना साफ और सुरक्षित हो जाता है। ये बात काफी हद तक सही भी है, लेकिन हर चीज पर लागू नहीं होती। हमारी रसोई में मौजूद कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आग पर चढ़ाते ही उनके आधे से ज्यादा पोषक तत्व (nutrients) जलकर खत्म हो जाते हैं। अगर आप इन्हें कच्चा खाएंगे, तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाएंगे। कच्चा लहसुन (दिल का सच्चा दोस्त) लहसुन को तड़के में डालकर भूनने से उसकी खुशबू तो अच्छी आती है, लेकिन उसका असली तत्व…

Read More

मई 2026 में आने वाला प्रदोष व्रत भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की शुरुआत के साथ ही इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। ऐसे में जानना जरूरी है कि मई 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेगा और इसका शुभ पूजा मुहूर्त क्या रहेगा। ज्येष्ठ माह 2026 कब से कब तक? साल 2026 में ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई (शनिवार) से हो रही है…

Read More

पंजाब : पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत आने वाले गांव भोमा में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब सैर कर रहे तीन लोगों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कश्मीर सिंह और युगराज सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बटाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी बटाला…

Read More

छिंदवाड़ा. उमरानाला चौकी नागपुर मार्ग पर ग्राम तनसरा के समीप एक भीषण सडक़ हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दर्दनाक सडक़ हादसा सुबह करीब 5.30 बजे तब हुआ, जब सिंगोड़ी निवासी शेख रमजान मंसूरी नागपुर में हज यात्रियों को छोडकऱ अपनी कार से वापस सिंगोड़ी लौट रहे थे। ग्राम तंसरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मोहम्मद…

Read More