उत्तर प्रदेश– शामली जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से बात नहीं कराने पर खीजे दो दोस्तों ने अपने ही करीब साथी की बेरहमी से हत्या कर दी. सनसनीखेज का हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है. दोस्तों की साजिश से अंजान मृतक मोनू को उसके दो दोस्तों ने रेलवे ट्रैक पर बुलाया. तीनों ने ट्रैक पर बैठकर खूब शराब पी. नशा चढ़ने के बाद आरोपी मृतक की दो प्रेमिकाओं में एक से…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 कोरबा जिले में आशा की किरण बनकर उभरी है। वर्षों से लंबित बिजली बिलों का बोझ ढो रहे उपभोक्ताओं के लिए यह योजना आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक सुकून भी प्रदान कर रही है। इस योजना का सबसे प्रभावशाली असर तीन आम परिवारों-रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव के जीवन में साफ दिखाई देता है। कोरबा जिले के दीपका वितरण केंद्र की बीपीएल उपभोक्ता रूपा बाई पर ₹62,906 का बकाया था, जो उनके लिए लगातार बढ़ती चिंता का विषय…
कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी पहल के तहत जब आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले पोषण आहार के स्थानीय निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह कदम महिलाओं के जीवन में इतना बड़ा परिवर्तन ला देगा। पहले यह कार्य बीज विकास निगम के माध्यम से किया जाता था, लेकिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई। यही बदलाव उनकी सफलता की कहानी का आधार बना। जिले में चयनित महिला स्व-सहायता समूहों…
Hollywood, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर लेट नाइट शो होस्ट जिमी किमेल के बीच की कड़वाहट अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गई है। 27 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बेहद कड़ा पोस्ट करते हुए डिज्नी और एबीसी (ABC) नेटवर्क से मांग की। उन्होंने जिमी किमेल को तुरंत बर्खास्त करने को कहा। ट्रंप का यह गुस्सा किमेल के शो में दिखाए गए एक कथित ‘फर्जी वीडियो’ और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर है। ट्रंप ने कॉमेडियन जिमी किमेल…
सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना अपने आप में कोई अपराध नहीं माना जा सकता। ऐसे मामलों में आपसी सहमति से बने संबंधों और यौन अपराधों के बीच स्पष्ट अंतर समझना बेहद जरूरी है। याचिका में महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा वादा करके रेप और मारपीट का आरोप लगाया था। लिव-इन रिलेशनशिप पर कोर्ट की अहम टिप्पणी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा वादा करके रेप और मारपीट का आरोप लगाते हुए न्याय…
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अदालत की कार्यवाही को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि वे इस मामले में किसी भी वकील का सहारा नहीं लेंगे। AAP के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने अपने पत्र में कहा कि मेरी ओर से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। ऐसे हालात में मुझे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। मेरे पास सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। केजरीवाल के बाद अब…
राजधानी दिल्ली में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ “विश्वासघात” करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के महत्वपूर्ण मौके को गंवा दिया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा शासित कई राज्यों में भी विशेष विधानसभा सत्र बुलाए गए हैं, जहां महिला आरक्षण…
भोपाल, आज के समय में बच्चों में लगातार धैर्य की कमी देखने को मिल रही है। धैर्य नहीं होने का खामियाजा पूरे परिवार ने उठाया। ऐसा ही एक मामला शहर में देखने को मिला, जहां एक छोटी सी बात पर भाई से विवाद के बाद नाबालिग बहन ने अपनी जान दे दी। चूनाभट्टी इलाके में भाई से कूलर के सामने सोने की बात को लेकर बहस हो गई थी। इससे नाराज नौंवी की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में अब तक इस संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बुटीक पर काम…
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच वार्ता लगातार विफल हो रही है जिसका प्रभाव वैश्विक बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब अमेरिका ने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट पर नए प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने इस मामले पर बयान देते हुए यह स्पष्ट कहा कि ईरान की शर्तों के साथ यह प्रस्ताव किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को अपने नियंत्रण में…
सोमवार, 27 अप्रैल को Aye Finance के शेयर ने एक ही झटके में 17 फीसदी की छलांग लगाई और 158 रुपये के ऑल-टाइम हाई को छू लिया। यह कंपनी का पहला ऐसा मौका है, जब शेयर इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। इस तेजी की असली वजह है कंपनी के मार्च तिमाही के वो नतीजे जिन्हें देखकर निवेशकों ने दोनों हाथों से खरीदारी शुरू कर दी। दोगुना से ज्यादा मुनाफा मार्च तिमाही में Aye Finance का टैक्स के बाद मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 110 फीसदी उछलकर 86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी सीधे दोगुने से भी…
