Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला अंतर्गत रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल, रविवार रात कुलगांव में चल रहे एक देव उत्सव में पारंपरिक हवाई फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। उत्सव के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, कुलगांव क्षेत्र में देवता के सम्मान में एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया…
Author: chhattisgarhrajya.in
राघव चड्ढा पर दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आपकी शादी (राघव चड्ढा) भी इसलिए हो पाई है क्योंकि आप इस पार्टी के द्वारा राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाए गए. आप राज्यसभा के मेंबर थे, वरना आपको कोई नहीं पूछता. आपने पार्टी के साथ ष्डयंत्र किया और राज्यसभा की पूरी टीम को तोड़कर ले गए. ‘आपने बीजेपी के साथ ष्डयंत्र किया’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी पार्टी को विचारधारा की वजह से ज्वाइन करते हैं. राघव चड्ढा को इस पार्टी में अच्छा नहीं लगता था तो वो जा…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भक्ति में लीन होकर बीच सड़क पर डांस करते नजर आ रहे हैं. शख्स गहरी आस्था में डूबकर सड़क पर ही नाच रहा है. उनके चेहरे पर दिख रही श्रद्धा और खुशी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास गुजर रहे लोग भी रुक-रुक कर इस दृश्य को देख रहे हैं. कुछ लोग उनके इस अंदाज को कैमरे में कैद करते नजर आए, तो कुछ उनके भक्ति भाव की सराहना करते दिखे. बता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सोमवार (27 अप्रैल) को विजय संकल्प सभा की. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब मैं चार मई को ही पश्चिम बंगाल वापस आउंगा, जब यहां बीजेपी सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, अब देश की जनता ही उनका परिवार है. अपना घर छोड़ने के बाद अब तक वह लोगों के साथ ही रहे हैं.’ बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पूरे पश्चिम बंगाल के लोग सुरक्षा, अवसर और ईमानदार शासन चाहते हैं, जिसे टीएमसी देने में पूरी तरह विफल रही…
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सातों बागी सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है. राज्यसभा सचिवालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. अब इस पर केंद्र सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन जी ने आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है. अब राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी…
कबीरधाम: 132 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास वाले संगठन, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है । संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर को छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी हैं श्रीमती अन्नपूर्णा अन्नपूर्णा चंद्राकर सार्वजनिक जीवन और समाज सेवा में एक जाना-माना नाम हैं। उनकी नई जिम्मेदारी के पीछे उनका पिछला अनुभव और सक्रियता मुख्य आधार रही है। वे वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य…
Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गोबरौरा पंचायत के मटियारिया कॉलोनी (वार्ड संख्या 3) की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमित कुमार (पिता: अमूल मजूमदार) के रूप में हुई है। 13 साल पहले अमित का प्रेम विवाह नीलम से…
झज्जर : झज्जर जिले के गांव दादरी तोए के पास एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की आग में झुलसने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेत में गेहूं की कटाई के बाद बचे फास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत के पास बनी प्रवासी मजदूर की झुगी तक पहुंच गई। झुगी में आग लगने से अंदर मौजूद बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान सलोनी पुत्री बुद्धिसन निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में…
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में एक कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में सेक्टर 107 की एक सोसाइटी में एक कंपनी के निदेशक ने कथित रूप से 22 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि 22वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रह रहे सजल मेहरोत्रा (37) ने रविवार को नीचे छलांग लगा दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस…
लुधियाना: खुशियों भरी बारात के माहौल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने न केवल बारातियों की आंखों में मिर्च का स्प्रे झोंका, बल्कि एक व्यक्ति पर कृपाण (तलवार) से जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों ने दी जान से मारने की धमकियांशिकायतकर्ता शंकर सिसोरीया ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि दिनांक 25 अप्रैल को वह अपने भाई महेंद्र सिसोरिया की बारात में शामिल था। बारात की बस में उसके मौसा राजिंदर कुमार और देव डाबी बैठे हुए थे। तभी अचानक एक…
