नई दिल्ली. रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफर तय कर रही है. अब यह फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दबदबा बरकरार है और पांचवें हफ्ते भी हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही है. भारत में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें सोमवार को फिल्म ने करीब 5.20 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई है. इसके बावजूद, फिल्म का…
Author: chhattisgarhrajya.in
डेस्क : आपने जलेबी तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी पेड़ पर उगने वाली जलेबी के बारे में सुना है? जी हां, ‘जंगल जलेबी’ इन दिनों बाजारों में खूब चर्चा में है। खट्टी-मीठे स्वाद वाला यह अनोखा फल न सिर्फ लोगों की पसंद बन रहा है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। खास बात यह है कि यह साल में केवल 2 महीने ही मिलता है, लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि इसे खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यही वजह है कि यह फल अब तेजी से लोगों की थाली…
WhatsApp अपने iOS और Android यूजर्स के लिए तो अक्सर नए अपडेट लाता ही रहता है, लेकिन अब खबर है कि कंपनी अपने वेब वर्जन पर भी बड़ा काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही वेब यूजर्स के लिए ‘चैट थीम्स’ फीचर लाने की तैयारी में है. बता दें अभी तक यह सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप पर आपको मिलती थी. लेकिन अब डेस्कटॉप यूजर्स भी अपनी चैट को अलग-अलग थीम्स से कस्टमाइज कर सकेंगे. इससे WhatsApp Web का लुक और भी ज्यादा शानदार और पर्सनलाइज्ड हो जाएगा. डिफॉल्ट चैट थीम सेट करने का मिलेगा नया ऑप्शन WABetaInfo की…
Saur Nav Varsh 2026: आज 14 अप्रैल, मंगलवार से हिंदू सौर नववर्ष की शुरुआत हो रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य देव राशि चक्र की पहली राशि ‘मेष’ में प्रवेश करते हैं, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है. इसी दिन से सौर कैलेंडर का नया साल शुरू होता है. भारत के अलग-अलग राज्यों में इस दिन अलग-अलग नामों से यह पर्व मनाया जाता है. पंजाब में इसे बैसाखी, बंगाल में पोइला बैशाख, केरल में विशु, बिहार-यूपी में सतुआ संक्रांति और असम में बोहाग बिहू के रूप में मनाया जाता है. सौर नववर्ष पर क्या करें? इस दिन सूर्य…
गरियाबंद। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे ‘अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा’ ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के निर्देश पर युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने मुकेश चंद्राकर को गरियाबंद जिला का युवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया हैं। महासभा को विश्वास हैं की वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पदाधिकारियों ने दी बधाई अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश…
नई दिल्ली। Ola ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लांच कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड करीब 125 kmph की है। Ola S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा। Ola S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। ओला इलेक्ट्रिक के…
चेन्नई, पिछले मैच में जीत से उत्साहित चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मंगलवार को चेन्नई में होने वाले आईपीएल के मैच में अब तक एक भी मैच न जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश करेगी। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होकर वापसी करने से सीएसके को…
हिंदू कोड बिल के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, विवाह, तलाक और गोद लेने के समान अधिकार दिलाने का प्रयास किया। 1948 में कानून मंत्री के रूप में उन्होंने इसे संसद में पेश किया, लेकिन रूढि़वादी विरोध के कारण 1951 में बिल अटक गया। इससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया… का जीवन केवल एक व्यक्ति की जीवनी नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा, अथक संघर्ष और बौद्धिक चेतना का जीवंत दस्तावेज है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक महार परिवार में हुआ था, जो उस समय ‘अछूत’ माने जाते थे। वे अपने माता-पिता के…
देवी मां सरस्वती को शायद ही किसी ने देखा, सुना और अनुभव किया होगा, लेकिन कुछ पीढिय़ों ने मां सरस्वती के दो चेहरे देखे हैं। दो प्रतिमाएं और दो प्रतिकृतियां न केवल देखी हैं, बल्कि उनकी सुर-साधना, अप्रतिम, खूबसूरत गायकी की साक्षी भी रही हैं। मां सरस्वती का एक चेहरा लता मंगेशकर थीं, जिनके लिए कोई भी उपमा, रूपक या विशेषण बहुत छोटे हैं। लता जी वाकई ‘भारत-रत्न’ थीं। देवी मां का दूसरा चेहरा आशा भोंसले का है, जो पार्थिव रूप से हमें छोड़ कर चली गई हैं। आशा जी अपनी बड़ी बहन और संगीत की वटवृक्ष लता मंगेशकर की न…
Saharanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून द्रुतमार्ग का उद्घाटन करेंगे। गणेशपुर में उतरकर डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे और देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। अब पीएम वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण कर रहे हैं। पीएम मोदी ने किया वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के एलिवेटेड हिस्से पर बनाए गए वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जल्द ही देहरादून में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब एक किमी तक रोड शो…
