कोरबा 22 जनवरी 2025/ प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2025 के अवसर पर 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण 24 जनवरी को जिले के सभी कार्यालयों में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रातः 11 बजे शपथ दिलाये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाम निर्देशन से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से जांच करने और पावती…
बिलासपुर, 22 जनवरी 2025/शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आज वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कलेक्टर अवनीश शरण भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दिनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी के पात्रा, संचालक आयुष विभाग इफ्फत आरा (IAS) , सिम्स के डीन डॉ रामनेश मूर्ति , शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ जी आर चतुर्वेदी भी मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रक्षपाल गुप्ता एवं प्रोफेसर…
बिलासपुर, 22 जनवरी 2025 / धान खरीदी के लिए जारी टोकन के अनुरूप धान के उपलब्धता की सघन जांच आज भी जारी रही। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.46 करोड़ मूल्य के लगभग 4685 क्विंटल के रकबे का समर्पण कराया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सत्यापन सहित अवैध संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आखिरी दिन तक जारी रहेगी। उन्होंने दलालों और बिचौलियों की गतिविधियों पर नज़र रखने और कार्रवाई करने के सख्त निर्देश संयुक्त टीम को दिए हैं। जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र बोडसरा का निरीक्षण…
रायपुर 22 जनवरी 2025/रायपुर अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के ही पीछे पुराना नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट हो गया है। यहां पर राजस्व से जुड़े सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहें है। एसडीएम नंदकुमार चौबे आग्रह किया है कि इस कार्यालय जुड़े पत्राचार उक्त कार्यालय के नये पतें पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए पतें पर स्थानांतरित कार्यालय में आयें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान तहसील कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो गया था। जिसके कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नये तहसील कार्यालय का…
रायपुर 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा 10 जनवरी को सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया था एवं आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसमें आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने को कहा गया था। निर्देश के परिपालन में आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट कर कार्य संचालित किया जा रहा है एवं साथ में लगे कक्ष को प्रतीक्षा कक्ष के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है। इस नई व्यवस्था से बुजुर्गों को एवं आम जनता को बहुत सहूलियत मिली।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित रायपुर 22 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज रेडक्रॉस भवन के सभागृह में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जितना अच्छे से आप प्रशिक्षित होंगे उतने अच्छे से आप मतदान कार्य संपन्न कराएंगे। आपको पंचायत के साथ नगरीय निकाय का चुनाव संपन्न कराना है। कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार आपको दोहरी जिम्मेदारी है, मगर सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे पूरी अच्छे तरीके…
मेष- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण लाभ लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तकनीकी समस्याओं के कारण आपको काम करने में समस्याएं आएगी। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। वृषभ- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि…
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम, उप निर्वाचन 2025 के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों के द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय एवं अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते हैं, बैनर लगाये जाते हैं, पोस्टर चिपकाये जाते हैं तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खंभों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झंडियां लगाई जाती हैं, जिसके कारण शासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। इस…
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने निर्वाचन घोषणा होने की तिथि से निर्वाचन समाप्ति की तिथि के मध्य कोई भी राजनैतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस आदि में चुनाव प्रचार-प्रसार अथवा राजनैतिक उद्देश्य से न तो ठहर सकेंगे और न ही वहां पर किसी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियां कर सकेंगे। जारी…
