विभिन्न अधिकारियों को समिति के अध्यक्ष व सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 का कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 के संदर्भ में प्रत्याशी, राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) समिति का गठन किया है। समिति का दायित्व अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन…
Author: chhattisgarhrajya.in
गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ जिले में हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। पुलिस परेड ग्राउंड में सभी तैयारी की जा रही है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सुबह 09 बजे शुरू होगा। श्री पाण्डेय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे एवं राष्ट्रगान गाकर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात रंगीन गुब्बारे आकाश…
गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार नया मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल…
गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ प्रतिवर्ष गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को नशामुक्ति के पक्ष में जनसामान्य से संकल्प एवं शपथ-पत्र में हस्ताक्षर कराकर व्यसन मुक्ति हेतु सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन भारत माता वाहिनी एवं समुदाय के सहयोग से वृहद रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशापान से होने वाले दुष्परिणामों पर केन्द्रित व्याख्यान, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक, प्रतियोगिताएँ तथा मानव श्रृंखला…
गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाताओं में मतदान की महत्ता व मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जाबो कार्यक्रम के तहत स्वीप गतिविधियां का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नगर पालिका परिषद गरियाबंद में स्वीप गतिविधियों के आयोजन करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिसके तहत 24 जनवरी को वार्ड क्रमांक 1…
रायगढ़, 22 जनवरी 2025/ धरमजयगढ़ परिक्षेत्र के ग्राम-क्रोन्धा में आनंद राम के राठिया द्वारा अपने खेत में तार बिछाकर विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था, जिससे एक जंगली हाथी की मृत्यु हो गई। घटना पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी न्यायालय धरमजयगढ़ के समक्ष पेश किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के उलंघन करने पर माननीय न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड देते हुए आरोपी को 22 जनवरी 2025 को जिला जेल रायगढ़ दाखिला हेतु आदेश किया गया। वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जनवरी 2025 को क्रोन्धा परिसर ग्राम क्रोन्धा…
रायगढ़, 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरओ सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के समस्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के नगरीय निकायों में आगामी 11 फरवरी को मतदान ईवीएम मशीनों के माध्यम से होगा। इस अवसर पर एडिशनल सीईओ महेश पटेल ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि मतदान दलों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। नगरीय निकाय एवं…
कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आम निर्वाचान की तरह इस नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन की जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचनाओं का आदान प्रदान आयोग के दिशा-निर्देश के तहत निर्देशों का अध्ययन कर किया जाएं,…
कोरबा 22 जनवरी 2025/आरबीएसके (चिरायु) कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को स्वर्गीय बिसाहु दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में वी.वाई.हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त चिकित्सा महा विद्यालय कोरबा के शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डेंटिस्ट, फीजियोथेरेपिस्ट भी अपनी सेवायें देंगे। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील किए हैं कि जिन अभिभावकों के…
कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बांकी मोंगरा एवं नगर पंचायत पाली, छुरीकला के निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज के अंतर्गत समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, केबल नेटवर्क, इंटरनेट, सोशल मीडिया इत्यादि में प्रकाशित होने वाले समाचार, तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच तथा निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्रियों के प्रसारण पूर्व प्रमाणन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत समिति के अध्यक्ष…
