22 मई 2025 का राशिफल:आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि देर रात 1:13 बजे तक प्रभावी रहेगी। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 5:47 बजे तक रहेगा, वहीं भद्रा काल दोपहर 2:18 बजे से शुरू होकर रात 1:13 बजे तक रहेगा, जो कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। इसके अतिरिक्त, कल दोपहर 1 बजे बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि 22 मई 2025 को आपके लिए दिन कैसा रहेगा, कौन-से उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे, और कौन-से…
Author: Chhattisgarh Rajya
जगदलपुर। एक समय देश का सबसे बड़ा माओवादी कमांडर बना बसव राजू उर्फ अंबाला केशव राव उर्फ गगन्ना बुधवार को छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और इंद्रावती टाइगर रिजर्व के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने अंजाम दी, जिनमें कई पूर्व माओवादी शामिल हैं, जो कभी बसव राजू से ही प्रशिक्षण ले चुके थे और बाद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो गए। चार दशक तक छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासियों को हथियारबंद कर गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग देने वाला बसव राजू, अपने ही पुराने शिष्यों की घेराबंदी में…
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और दर्शक इसे बड़े उत्साह से देखना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, और इसकी घोषणा के साथ ही ‘हेरा फेरी 3’ की भी चर्चा शुरू हो गई थी। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार की जोड़ी परेश रावल के साथ देखने को मिलने वाली थी, जिनके साथ उनकी 21 फिल्मों की शानदार जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत रखा है। परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, जो बॉलीवुड में अपनी खास जगह रखती…
रायपुर, 20 मई 2025 — रायपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात प्रभावित हुआ। यह घटना सुबह करीब 7 बजे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में हुई, जिससे दो मुख्य ट्रैकों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। चूंकि यह मालगाड़ी थी और यात्री नहीं थे, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। प्रभावित ट्रैक के कारण…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 22 मई को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। ये सभी स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित किए गए हैं। इस अवसर पर अंबिकापुर में एक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनके पुनर्विकास पर लगभग 1,680 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से 5 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा।
Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में दिखी तेजी, जानिए आज के ताज़ा रेट बुधवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। घरेलू और वैश्विक बाजार दोनों में सोना हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2025 डिलीवरी वाला सोना 0.54% यानी 509 रुपये की तेजी के साथ 95,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.63% या 601 रुपये की बढ़त के साथ 96,379 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत में भी तेजी सोने के साथ-साथ…
मूडीज ने कहा – अमेरिकी टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था को नहीं होगा असर, मजबूत बनी रहेगी ग्रोथ रफ्तार मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा और देश की इकोनॉमी मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहेगी। एजेंसी ने कहा कि भारत की बड़ी घरेलू बाजार संरचना, निर्यात पर कम निर्भरता, बढ़ती घरेलू खपत, मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार के बढ़ते खर्च जैसे कारक वैश्विक व्यापारिक जोखिमों को काफी हद तक कम करने में मदद कर रहे हैं। इससे महंगाई…
कोरबा: पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर एवं यातायात) श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) तथा डीएसपी ट्रैफिक श्री डी. के. सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने संशोधित (मॉडिफाइड) साइलेंसर लगे दुपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 17 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹39,100/- समन शुल्क वसूला गया है तथा अवैध रूप से लगाए गए साइलेंसर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम के तहत की गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से अत्यधिक शोर उत्पन्न होता है, जो न केवल…
विवादों में घिरी ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अग्रिम जमानत दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा- जांच में सहयोग करें, नहीं तो सख्त फैसला लेंगे। इससे पहले SC ने 21 मई तक पूजा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पूजा की अग्रिम जमानत की याचिका पर न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने सुनवाई की थी। दिल्ली पुलिस को मामले में धीमी जांच करने को लेकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द जांच पूरा करने का निर्देश दिया। पूजा खेडकर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा पास…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन के चीफ बसव राजू को मार गिराया है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के रहने वाले बसव राजू को संगठन में गंगना, प्रकाश और बीआर जैसे कई नामों से जाना जाता था। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में माओवादी संगठन से जुड़ गए। पोलित ब्यूरो के सदस्य बसव राजू की उम्र लगभग 70 साल बताई जा रही है। बसव राजू ने रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज वारंगल से बीटेक किया था। 1970 में उन्होंने घर छोड़कर माओवादी आंदोलन में हिस्सा लेना शुरू किया। 1987 में बस्तर के जंगलों में लिट्टे के…
