नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों और माओवादियों के बीच जारी एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में हुई मुठभेड़ में अब तक 30 माओवादी मारे गए हैं, जिनमें एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू भी शामिल हैं। खबर है कि कई अन्य बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की संभावना है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस सफलता की पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में एक जवान…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर (Pre-Monsoon Rain): भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार शाम को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। आगामी पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे अधिकांश जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों की बात करें तो रायपुर…
LoC पर भारतीय सेना के पराक्रम का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी ठिकानों पर सटीक और प्रचंड हमले दिखाए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत लीपा वैली और आरसी कॉम्पलेक्स में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया। जब भारतीय तोपखाने और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों ने दुश्मन के पोस्टों पर बम बरसाना शुरू किया, तो एक-एक करके पाकिस्तानी ठिकाने तबाह होते गए और वहां मौजूद आतंकवादी मौके से भाग खड़े हुए। आरसी कॉम्पलेक्स के लांगर पोस्ट पर भी एंटी टैंक मिसाइलों से प्रहार किया गया, जिससे दुश्मन के कई पोस्ट पूरी तरह बर्बाद हो गए।…
21 मई 2025 का राशिफल: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 3:22 बजे तक रहेगी। वैधृति योग आज रात 12:53 बजे तक जारी रहेगा। शाम 6:58 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, और रात 10:17 बजे बुध ग्रह कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 21 मई 2025 का आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही जानिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर। मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। अबूझमाड़ के जाटलूर क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है, जहां जवानों ने माओवादियों के एक बड़े समूह को घेर लिया है। सुबह से जारी गोलीबारी में 15 से अधिक माओवादियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ की यह शुरुआती जानकारी है, लेकिन इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के शीर्ष कैडर की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन…
बिलासपुर (Bilaspur News)। रायपुर रेल मंडल के अप और मिडिल लाइन पर स्थित एलसी नंबर 378, निपनिया यार्ड (ईस्ट एंड) पर रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 21 मई की रात 9:30 बजे से 1:30 बजे तक अप लाइन पर और 12:55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर यातायात एवं विद्युत ब्लॉक रहेगा। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य को संपन्न करने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित किया है। रेलवे के अनुसार, 21 मई को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर और 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं 22…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जानकारी दी कि टीसीओसी (TCOC) अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए माओवादियों में एक डिवीजनल कमेटी सदस्य, एक एरिया कमेटी सदस्य और तीन प्लाटून सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से तीन माओवादियों को विधिवत गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य को नाबालिग होने के संदेह में हिरासत में लेकर…
उज्जैन: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां आतंकी संगठनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है। अब यह खुलासा हुआ है कि ज्योति मल्होत्रा लगभग एक साल पहले हिसार से उज्जैन तक का सफर कर चुकी है। इस दौरान उसने उज्जैन के धार्मिक स्थलों के वीडियो बनाए थे और कई लोगों से मुलाकात की थी, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ट्रेवल विथ…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। कर्नाटक में समर्पण संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बावजूद अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया। खरगे ने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री को सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी, तो उन्होंने सुरक्षा एजेंसाओं, स्थानीय पुलिस और सीमा बल को इस बारे में क्यों नहीं बताया। खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘छोटा युद्ध’ बताया और कहा कि यह गंभीर कदम था। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल…
कोरबा: मानिकपुर स्थित SECL खदान कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय प्रसाद पटेल और सुरेश पटेल उर्फ मोटू को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो फुटेज और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है। क्या है मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित एलेश पी आनंद (40), जो KCC के अंतर्गत अकाउंट विभाग में…
