रायपुर: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार शामिल होंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी हिस्सा लेंगे। बैठक 24 और 25 मई को दिल्ली में प्रस्तावित है। बैठक की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों और सचिवों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह बैठक 24 मई को सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर: राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर आज डीएड अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने चयन प्रक्रिया में पक्षपात किया है। आधे डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है, जबकि शेष को नजरअंदाज कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने 300 से अधिक रिक्त पदों पर छठवें चरण की काउंसलिंग को 1:2 अनुपात में आयोजित कर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। बताया गया कि सहायक शिक्षक के 6285 पदों पर भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही थी। इसके बावजूद अब तक…
पेट्रोल पंप के मालिक की कमाई मुख्य रूप से प्रति लीटर मिलने वाले मार्जिन या कमीशन से होती है। हर लीटर पेट्रोल या डीजल पर एक निश्चित कमीशन तय होता है, जो ओनर की आय का प्रमुख स्रोत होता है। यदि पेट्रोल पंप अच्छी लोकेशन पर हो और बिक्री अधिक हो, तो यह बिजनेस काफी लाभकारी साबित हो सकता है। कमीशन की दर लोकेशन और एजेंसी के अनुसार बदलती रहती है। पेट्रोल और डीजल की प्रति लीटर बिक्री कीमत का लगभग आधा हिस्सा टैक्स, कमीशन और अन्य शुल्क में जाता है। कमाई का तरीका: पेट्रोल पंप की कमाई हर लीटर…
आतंकवाद के खिलाफ भारत की सटीक कार्रवाई की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। भारतीय सेनाओं ने ऐसा साहस और पराक्रम दिखाया है, जिससे हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय विदेश मंत्री के बयान को लेकर सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए हैं। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पाकिस्तान और उसके आकाओं की भाषा बोल रहे हैं। बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी भारत…
यशराज फिल्म्स की सबसे प्रत्याशित फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त एक्शन और टकराव देखने को मिलता है। खास बात यह है कि जूनियर एनटीआर के 42वें जन्मदिन पर ही टीजर जारी किया गया, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया। टीजर में दोनों सितारे एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं, लेकिन फीमेल लीड कियारा आडवाणी की झलकें सीमित हैं, जिनमें वे मैटेलिक बिकिनी में दिखाई दीं। टीजर की शुरुआत जूनियर एनटीआर के एक्शन शॉट्स और उनकी आवाज़ से होती है, जहां वह…
IPL 2025 का लीग स्टेज अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है। दोनों टीमों को न केवल अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरे टीमों के नतीजों पर भी नजर बनाए रखनी होगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण। प्लेऑफ का समीकरण: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कुल 61 मैच पूरे हो चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने…
CSK vs RR Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ से बाहर होने के बाद सम्मान की लड़ाई बन चुका है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी, खासकर राजस्थान रॉयल्स के लिए, जो इस सीजन का आखिरी मैच खेल रही है। राजस्थान रॉयल्स का 2025 का सफर निराशाजनक रहा है। टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।…
20 मई 2025 का राशिफल: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो सुबह 5:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज मंगलवार है और ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल भी है। देर रात 2:50 बजे तक इंद्र योग और शाम 7:32 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज शीतलाष्टमी व्रत और कालाष्टमी भी मनाई जाएगी। जाने-माने ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, किन उपायों से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं और साथ ही कौन सा रंग और अंक आपके लिए…
रायपुर (Illegal Bangladeshi in CG)। रायपुर में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में कांग्रेस नेता का नाम सामने आया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की जांच में पता चला है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के दौरान टिकरापारा क्षेत्र से पार्षद रहे अमित दास ने घुसपैठियों का सहयोग किया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि लंबे समय तक रायपुर निगम में पार्षद रहे अमित दास ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए घुसपैठियों को स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र अपने लेटरहेड पर जारी किया, जिससे वे राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवा सके। अमित…
भिलाई (CG EOW Raid)। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने व्यापक कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह भिलाई, दुर्ग और महासमुंद के 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। भिलाई से मिली जानकारी के अनुसार, धर्म कांटा कारोबारी अशोक अग्रवाल के आम्रपाली स्थित आवास के साथ-साथ उनके छोटे भाई विनय अग्रवाल और एक अन्य भाई के घर भी छापे मारे गए हैं। विनय अग्रवाल, जो पाश कालोनी नेहरू नगर के निवासी हैं, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफी करीबी बताए जा रहे हैं। तीन दिन के अंतराल के बाद ईओडब्ल्यू ने भिलाई और…
